“ओडिशा के जिला सुंदरगड में कंटेनर चालक पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा जान लेवा हमला” ट्रक चालकों में डर का माहौल!

न्यूज रिपोर्टर- सपना सोनवानी, कवर्धा छत्तीसगढ़

ओडिशा:- ओडिशा के जिला सुंदरगढ़ से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है, जहाँ एक कंटेनर चालक पर तीन अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद से इलाके के ट्रक चालकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सुंदरगढ़ जिले के एक प्रमुख मार्ग पर उस समय हुई, जब कंटेनर चालक अपना वाहन लेकर गंतव्य की ओर जाने के लिए निकल रहा था। माचिस और पानी मांगने के बहाने ट्रक के अंदर घुस कर तभी अचानक तीन अज्ञात हमलावरों ने चालक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गले पर चाकू लगाने से जान बचाने चाकू को हाथ से पकड़ा जिससे अंगूठे के पास घाव होकर खून बहने लगा। बीच बचाव होने के बाद 2 हमलावर भाग निकले, एक को पकड़ लिया गया, जो पुलिस की गिरफ्त में है।
हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में हाथ मे बेन्डेज लगाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। ट्रक ड्राइवर यूनियन को खबर मिलते ही उक्त ड्राइवर की मदद के लिए यूनियन के पदाधिकारी तुरंत राजगनपुर थाने पहुंचे। बताया जाता है कि कंटेनर चालक छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से है जिसका नाम लच्छू साहू बताया गया है।
ट्रक चालकों की प्रतिक्रिया:-
इस घटना के बाद से ट्रक और कंटेनर चालकों में भारी डर का माहौल है। चालकों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी लूटपाट और हमले की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया जा रहा है। सवाल यह है कि आखिर कब तक सड़क पर मेहनत करने वाले चालक खुद को असुरक्षित महसूस करते रहेंगे?

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129