तकनीक, नवाचार और उन्नत कृषि की ओर साहू समाज का सशक्त कदम ! आई.टी. सेल एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक संपन्न।

जिला प्रतिनिधि-हरी शंकर साहू,, रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आई.टी. सेल प्रकोष्ठ एवं किसान प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक आज श्री भामाशाह छात्रावास, साहू कॉम्प्लेक्स, टिकरापारा, रायपुर स्थित प्रदेश साहू संघ कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में समाज को तकनीक, डिजिटल नवाचार, आधुनिक कृषि एवं कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं से जोड़ने तथा समाज के युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू जी, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू जी एवं डॉ. तिलक साहू जी, प्रदेश महामंत्री चित्रलेखा साहू जी, प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू जी, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू जी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू जी, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष कुमार साहू जी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री बल्ला साहू जी, आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुखूराम साहू जी, आई टी सेल प्रकोष्ठ के रायपुर संभाग संयोजक दानेश साहू जी , छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ संयुक्त सचिव आई टी सेल हरि शंकर साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

तकनीक से संगठन को मजबूती, नवाचार से समाज को गति और उन्नत कृषि से किसानों को समृद्धि — यही हमारा संकल्प है।

#छत्तीसगढ़_प्रदेश_साहू_संघ #ITCell #किसान_प्रकोष्ठ #तकनीक #नवाचार #उन्नत_कृषि #साहू_समाज #डिजिटल_सशक्तिकरण #किसान_सशक्तिकरण

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129