
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा कार्यकर्ता मयूर कावळे द्वारा BGW मरीजों के परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन सेवा।

फ्री में न्यूज लगाने के लिए संपर्क करें।
करोड़पति न्यूज चैनल ग्रामीण क्षमता न्यूज
गोंदिया। स्थानीय बाई गंगाबाई महिला रुग्णालय (BGW अस्पताल), गोंदिया में दूर-दराज से आने वाले मरीजों के परिजनों के लिए संचालित प्रतिदिन नि:शुल्क भोजन सेवा ने सोमवार, 17 अगस्त 2026 को अपने 2969वें दिन में प्रवेश किया। 
लायंस क्लब गोंदिया राइस सिटी द्वारा 1 जुलाई 2018 से लगातार यह सेवा कार्य संचालित किया जा रहा है। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के साथ उनके परिजन भी कई बार आर्थिक एवं अन्य कठिनाइयों का सामना करते हैं। ऐसे जरूरतमंद परिजनों को प्रतिदिन शाम 6:30 बजे नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
सोमवार को आयोजित इस सेवा कार्य का सौजन्य भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री रोहित जी अग्रवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा युवा कार्यकर्ता श्री मयूर कावळे जी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सेवा कार्य से जुड़े सदस्यों एवं सहयोगियों ने जरूरतमंद मरीजों के परिजनों को भोजन वितरित किया। लंबे समय से निरंतर चल रही यह पहल मानवता, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणादायी मिसाल बन गई है। 
P.S.T. Lions Club Gondia Rice City द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि ऐसे सेवा कार्यों में अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करें, ताकि जरूरतमंद लोगों तक यह सेवा निरंतर पहुंचती रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










