
तिरोड़ा-गोरेगांव विधानसभा, आम आदमी पार्टी की सभा चुनावी रणनीति पर हुई महत्वपूर्ण बैठक!

गोंदिया (ग्रामीण क्षमता न्यूज):- आम आदमी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार श्री रमेश ठाकूर गुरुजी व गोंदिया जिले के अध्यक्ष श्री शैलेश बैस के साथ आगामी विधानसभा चुनाव पर गोपनीय सभा का आयोजन ग्राम क्रमशः सर्रा, सतोना,बडग़ांव व बोरगांव में किया गया। इस सभा मे चुनाव प्रचार से लेकर भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस को चुनाव में कैसे मात देना व कार्यकर्ताओं को प्रचार में दिल्ली व पंजाब के विकास कार्यों को जनता को कैसे बताना इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। 
प्रत्याशी रमेश ठाकूर के चुनाव मैदान में उतरने के कारण तिरोड़ा-गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र का चुनावी समीकरण बदल गया है। इस क्षेत्र पर सभी की नजर टिकी हुई है क्योंकि इस बार का चुनाव त्रिकोणीय संघर्ष पूर्ण माहौल दिखेगा। 
भाजपा उम्मीदवार श्री विजय राहंगडाले जी के लिए यह चुनाव कठिन माना जा रहा है। दस वर्ष के कार्यकाल को देख कर व क्षेत्र में नया चेहरा देखते हुए भी मतदाता अपना फैसला बदल सकते है। प्रत्याशी रमेश ठाकुर गुरुजी बदलाव की राजनीति और दिल्ली मॉडल के विकास को लेकर जनता के बीच जा रहे है। 
चुनावी, राजनीतिक न्यूज वीडियो देखने यूट्यूब पर सर्च करें- ग्रामीण क्षमता न्यूज
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










