
आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिले के वारासिवनी नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिशा डेहरिया को EOW की टीम ने लिया हिरासत में

Reg. MSME- MH-11-0032298
बालाघाट प्रतिनिधि- महेंद्र सिंह उईके
खबर मध्यप्रदेश के बालाघाट से है। जहां आय से अधिक संपत्ति के मामले में जिले के वारासिवनी नगर पालिका की मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिशा डेहरिया को EOW की टीम ने हिरासत में लिया है। वे सिवनी नगर पालिका का बतौर CMO अतिरिक्त प्रभार देख रही है।
बालाघाट जिले के वारासिवनी नगर पालिका में पदस्थ सीओमो दिशा डेहरिया के ऊपर आय से अधिक संपत्ति को लेकर उसके छिंदवाड़ा जिले में स्थित घर पर कार्रवाई जारी है। टीम ने पूछताछ के बाद प्रकरण का खुलासा करने की बात कही है। बता दें कि आज सुबह बालाघाट के वारासिवनी नगरपालिका सीएमओ दिशा डहेरिया के निवास और ऑफिस में आर्थिक अन्वेषण विभाग (EOW) जबलपुर की टीम ने दबिश दी है।
दोनों जगहों पर टीम आय से अधिक सपंत्ति मामले में जांच कर रही है। दिशा डहेरिया करीब साढ़े तीन साल से वारासिवनी में सीएमओ (CMO) है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें