
क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अमित भाऊ वैध के निवास स्थान पर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती बड़े ही भावुक वातावरण में मनाई गई।

जिला प्रतिनिधि गोंदिया
दर्रेकसा:- क्षेत्र के लोकप्रिय नेता अमित भाऊ वैध के निवास स्थान पर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती बड़े ही भावुक वातावरण में मनाई गई।
जब बाबा साहेब की फोटो पर माल्यार्पण किया गया, तो वहां उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं। पूजा-अर्चना के दौरान ऐसा लग रहा था मानो बाबा साहेब स्वयं हमें समानता, न्याय और मानवता का संदेश दे रहे हों।
अमित भाऊ वैध ने भावुक होकर कहा कि “बाबा साहेब ने हमें जीने का हक, सम्मान और अधिकार दिया है,
उनका कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते, लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चलकर एक बेहतर समाज जरूर बना सकते है 
साथ अपना घर वर्द्धा आश्रम सालेकसा मे महिला बुजुर्ग लोगो को जीने की प्रेरणा दीं हम है, हम एक जुट होकर आपका जिंदगी भर ध्यान देंगे ऐसा वादा किया और फल वितरण किया गया। 
इस अवसर पर सालेकसा वृद्धा आश्रम के अध्यक्ष मिलिंद रंगारी, पत्रकार साथी यशवंत शेंडे,उपसरपंच जमाकुड़ो चुनीलाल जी राउत, राजेश जी ब्रामणकर, वन समिति अध्यक्ष देवा भाऊ भोयर,विनोद सोनवाने,पत्रकार धुर्व कुमार हुकरे, विजेंद्र मसराम, खड़वाये जी, आशिष डहात, रामदास जी साखरे, माधुरी वैध एवं गांव के अनेक लोग भावुक मन से उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में समानता व भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
“शब्द-शब्द में ऊर्जा है, मेरे भीम का हर इंसान पर कर्ज है…”
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










