अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ, शिक्षा और सम्मान का महत्व कों समझाता लोधी क्षत्राणी संगठन का अदभुत आयोजन! अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरुषों द्वारा आयोजित कर महिलाओं को बराबरी सम्मान देना चाहिए: डॉ रेखा लिल्हारे।

जिला प्रतिनिधि गोंदिया, 09 मार्च 2026

गोंदिया:- 08 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लोधी क्षत्राणी संगठन गोंदिया द्वारा ग्राम कारंजा के हनुमान मंदिर में निशुल्क आरोग्य जाच शिविर साथ ही निशुल्क जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा पुस्तक का वितरण एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना जिससे कि ग्रामीण की भी महिलाओं को समाज में बराबरी का सम्मान मिल सके इसलिए सबसे पहले वह स्वस्थ होना चाहिए इसी को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मध्य नजर सजातीय डॉ श्वेतल संजय माहुले, डॉ स्वीटी राकेश चिखलोंढे, डॉ खुशबू राजू माहुले,डॉ संगीता राकेश गराडे, डॉ मोनाली कटारे, डॉ कामिनी कटारे तथा महालॅब महाराष्ट्र शासन के सहयोग से गांव की २५० से अधिक महिलाओं का निशुल्क आरोग्य जांच किया गया जिसमें महिला रोग, दंत चिकित्सक, रक्त जांच किया गया। जिसमें हजारों रुपए में होने वाली जाच मुफ्त में की गई । जिससे ग्रामीण अंचल की महिलाओं के स्वास्थ्य और भी बेहतर बनाने का एक प्रयास किया गया। स्वस्थ शरीर असली दौलत है “हेल्थ इस वेल्थ” तथा नारी शक्ति के बगैर घर अधूरा हो जाता है इसलिए गांव-गांव में जाकर निशुल्क आरोग्य जांच शिविर आयोजित करने का संकल्प स्वजातीय महिला डॉक्टर तथा लोधी क्षत्राणी संगठन ने किया है। निशुल्क आरोग्य जांच के साथ-साथ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेतल माहुले द्वारा महिलाओं को मार्गदर्शन दिया गया और स्वस्थ रहने के घरेलू उपाय भी बताएं।
गांव की बेटी कुमारी दिव्या संतोष बनोटे एक गरीब परिवार की बेटी जिसके पिता को पैरालाइज्ड है और मां घरगुती काम करके घर चलती है ऐसे गरीब परिवार की बेटी जिसने पांचवी कक्षा में नवोदय की परीक्षा देकर प्रवेश लिया और नवोदय विद्यालय में शिक्षा लेने से उसे एक नई दिशा मिली और आज वह बेटी सी ए की परीक्षा उत्तीर्ण कर गोंदिया जिले की स्वजातीय पहली सी ए बनने का गौरव प्राप्त किया हैं। ऐसे हॉनर कर्तव्यशाली बेटी का सत्कार कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया। वैसे ही गोंदिया जिले की हजारों बेटीयों को शीक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाली सेवानिवृत्त प्रिंसिपल एस एस गर्ल्स कॉलेज गोंदिया डॉ सौ रेखा शेखरजी लिल्हारे का भी सत्कार किया गया।

नवोदय विद्यालय की शिक्षा का महत्व कु दिव्या बनोटे के सफलता से पुरे गांव ने जान लिया है परंतु गांव में उचित मार्गदर्शन की कमी के कारण कु दिव्या बनोटे के पश्चात दुसरा कोई भी स्वजातीय विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में प्रवेश नहीं ले सका है इसलिए आज बीस (२०) विद्यार्थीयों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पुस्तक डॉ श्वेतल माहुले एवं लोधी क्षत्राणी संघटन के सहयोग से वितरित की गई और गांव की स्कूल के बाजू में ही मंदिर परिसर में एक कक्षा तैयार की गई हैं जिसमें इन विद्यार्थियों की पढ़ाई उच्च शिक्षीत शिक्षक द्वारा ली जाएगी। इस मोहिम का उद्देश्य है कि गांव से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को नवोदय विद्यालय की अच्छी शिक्षा दिलाना साथ ही शिक्षीत समाज का निर्माण करना।
आज के ऐसे स्वास्थ्य शिक्षा और सम्मान के बेजोड़ आयोजन की शुरुआत भारत माता, सावित्रीबाई फुले तथा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर पुजा अर्चना कर की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ प्रिती आशिष नागपुरे, शीला शिव नागपुरे, सुरेखा अतुल शेंडे, कमलाबाई खेमलाल माहुले,सुनिता विवेक मस्करे, भाविका गौरव नागपुरे, एड कविता नागपुरे, रेखा बघेले, लता नागपुरे, पुनम सतिश नागपुरे, पुजा मस्करे,रीनाकुमारी सुनील नागपुरे,जयश्री मस्करे, तुलसीबाई ढेकवार के साथ लोधी समाज कारंजा की पुरी टिम ने सहयोग किया। कार्यक्रम का आभार डॉ शानु राजीव ठकरेले कीया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129