
जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा “छत्तीसगढ़ में कम उम्र के युवाओं की बढ़ती नशे की आदत को देख चलाया जा रहा नशा मुक्ति अभियान!”

न्यूज रिपोर्टर- सपना सोनवानी, छत्तीसगढ़
कबीरधाम (कवर्धा):- छत्तीसगढ़ में कम उम्र के युवाओं में बढ़ती नशे की लत अब समाज के लिए एक गंभीर चिंता बनती जा रही है। इसी खतरे को देखते हुए राज्य में बड़े स्तर पर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसका मकसद युवाओं को नशे से दूर कर एक बेहतर भविष्य की ओर ले जाना है।
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में कम उम्र के किशोर और युवा तेजी से नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। सिगरेट, गुटखा, शराब और अन्य नशीले पदार्थ अब स्कूल और कॉलेज के आसपास भी आसानी से मिल जाते हैं। यही वजह है कि प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने मिलकर नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है। 
इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। युवाओं को नशे के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं और उन्हें खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा रहा है। 
“हमारा उद्देश्य सिर्फ नशा छुड़ाना नहीं है, बल्कि युवाओं को सही दिशा दिखाना है, ताकि वे अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।”
अभियान में डॉक्टरों और काउंसलरों की भी मदद ली जा रही है, जो नशे की लत से जूझ रहे युवाओं को सही इलाज और मानसिक सहयोग दे रहे हैं। कई जगहों पर नशा मुक्ति केंद्रों को भी सक्रिय किया गया है।
बहरहाल, यह अभियान तभी सफल होगा जब समाज, परिवार और प्रशासन मिलकर इस लड़ाई में साथ आएंगे। क्योंकि आज के युवा ही कल का भविष्य हैं, और उनका नशे से मुक्त होना बेहद जरूरी है। 
जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2026 के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री धर्मेंद्र सिंह छवई , उप पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुष्पेंद्र सिंह बघेल,अनुविभागगीय अधिकारी 
बोडला श्री अखिलेश कौशिक जी के मार्ग निर्देशन में लगातार नशा मुक्ति अभियान सुदूर वनांचल ग्रामों में,विशेष आयोजनों में, स्कूलों में ,बाजारो में नशा मुक्ति अभियान शपथ का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है ।
आज दिनांक 1 फरवरी 2026 को ग्राम मगरवाड़ा बोड़ला ब्लॉक के अंतर्गत सुदूर वनांचल क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता जिला स्तरीय आयोजन में सभी समस्त ग्रामवासी आयोजन करता ,खिलाड़ी एवं दर्शक गड, नशा मुक्ति अभियान पहल परथाना प्रभारी श्री आशीष कंसारी थाना तरेगांव जंगल द्वारा नशा मुक्ति अभियान वर्ष 2026 का शपथ दिलाई गई सहयोग के रूप आरक्षक मनोज लहरे, विलकेश कोसरिया प्रधान रक्षक महेश पांडे एवं समस्त स्टाफ थाना तरेगांव जंगल उपस्थित हुए। 
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










