
देह व्यापार की गतिविधियों पर साइबर थाना और थाना कवर्धा कोतवाली की संयुक्त टीम ने रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान दबिश।

जिला प्रतिनिधि- सपना सोनवानी, कवर्धा
कबीरधाम जिले से बड़ी खबर सामने आई है।
घुघरी रोड स्थित अटल आवास क्षेत्र में देह व्यापार की गतिविधियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
30 जनवरी की रात साइबर थाना और थाना कवर्धा कोतवाली की संयुक्त टीम ने रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त के दौरान दबिश दी। 
कार्रवाई के दौरान एक दलाल और तीन युवतियों को हिरासत में लिया गया। दलाल का नाम गोलू लहरे पिता कलम लहरे उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 17, मिनीमाता चौक कवर्धा।
सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










