
MVA महाविकास आघाड़ी की अंतिम बैठक सम्पन्न, सभी सीट शेयरिंग पर बनी सहमति।

मुंबई प्रतिनिधि,
महाविकास आघाड़ी की सीट शेयरिंग पर हो रहे विलंब को लेकर महायुति के नेता लगातार तंज कर रहे थे, प्रचार यह हो रहा था कि महाविकास आघाड़ी गठबंधन में फूट के आसार बताये जा रहे थे।
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कल मंगलवार को हुई अंतिम बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सबसे अधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बंटवारे में सबसे कम सीटें शरद पवार की पार्टी को मिलेगी। शिवसेना (यूबीटी) को मुंबई में सबसे अधिक सीटें लड़ने को मिलेगी। इसके साथ ही सूत्रों ने आगे बताया कि कांग्रेस 103 से 108 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि शिवसेना (यूबीटी) 90 से 95 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। वहीं राकांपा (शरद पवार) को 80-85 सीटें देने पर सहमति बनी है। सपा और आम आदमी पार्टी जैसे अन्य सहयोगियों को 10 से कम सीटों में निपटाया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सीटें हैं। 
संजय राउत ने बताया सीट शेयरिंग को लेकर यह अंतिम बैठक थी जिसमे सभी की सहमति से यह फैसला लिया गया।
“ग्रामीण क्षमता न्यूज” डिजिटल न्यूज मीडिया यूट्यूब पर जरूर देखें!
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










