
भाजपा को बड़ा झटका, गोपालदास अग्रवाल जी का कांग्रेस में आज प्रवेश! पूरे जोश के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने किया स्वागत।

गोंदिया:- पिछले कुछ दिनों से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा कि भूत पूर्व गोपालदास जी अग्रवाल क्या कांग्रेस में घर वापसी करेंगे।
कुछ दिन पूर्व ही उन्होंने भाजपा से स्तीफा देकर अपनी स्तिथि स्पष्ट कर दिए थे। आज कांग्रेस में प्रवेश करके निर्दलीय विधायक विनोद अग्रवाल जी और भाजपा पार्टी को जमकर धक्का पहुंचा है। अब भाजपा को गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से अपनी सीट जिताना ना मुमकिन हो गया है। 
कांग्रेस में प्रवेश और सत्कार कार्यक्रम के साथ प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी, जिसमे पूर्व विधायक श्री गोपालदास जी अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मैं भाजपा पार्टी में गया था किंतु विकास के नाम पर पार्टी की निष्क्रियता देख कर मैंने कांग्रेस पार्टी में वापसी का निर्णय लिया। 
उन्होंने आगे बताया कि गोंदिया क्षेत्र में केवल रोड़, नाली बनाने को ही विकास माना जा रहा है। आज बेरोजगारी, व्यापार और रोजगार के साथ किसानों की भी भारी समस्या बनी हुई है। 
कांग्रेस से पुनः विधायक बनकर सभी समस्याओं को जड़ से खत्म करने का प्रयास हमारा रहेगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










