
सेवा सहकारी संस्थां के सभी अध्यक्ष द्वारा कृषी उत्पन्न बाजार समिती गोरेगाव की आमसभा का बहिष्कार!

जिला- गोंदिया (न्यूज रिपोर्टर- सतीश वाघ, गोरेगांव)
दि.२७ सप्टेंबर
सहकार क्षेत्र में, प्राथमिक संस्था- सेवा सहकारी संस्थाको महत्त्वपूर्ण स्थान है। तहसील, जिल्हा एवं राज्यके फेडरल बॉडीका प्रतिनिधी एवं नेतृत्व सेवा सहकारी संस्था के माध्यम से तय होता है। पर गोरेगाव तहसील की कृषी उत्पन्न बाजार समिती के पदाधिकारियों का समन्वय तहसील के सेवा सहकारी संस्था के अध्यक्षों से नहीं है। दिनांक २७ सप्टेंबर २०२४ को दोपहर कृषी उत्पन्न बाजार समिती गोरेगाव के सभागृहा में कृषी उत्पन्न बाजार समिती की वार्षिक सर्वसाधारण सभा का आयोजन किया गया
था। आमसभा में तहसील के सभी सेवा सहकारी संस्थांके अध्यक्षों का उपस्थित रहणा अपेक्षित था पर कृषी उत्पन्न बाजार समिती गोरेगाव की आमसभा में तहसील की ५२ संस्थाओं में से सिर्फ ३ संस्थां के अध्यक्ष मौजूद थे। बाकी सभी सेवा सहकारी संस्थां के अध्यक्षों ने कृषी उत्पन्न बाजार समिती की आमसभा पर बहिष्कार किया है। 
इसके विपरीत उसी दिन उसी समय कटंगी में आयोजित सहकार महर्षी श्री रेखलाल टेंभरे, डायरेक्टर को-आपरेटिव्ह बँक, गोंदिया इनके सत्कार कार्यक्रम में सभी संस्था अध्यक्ष व संचालक उपस्थित हुए। हालही में हूई सहकार भारती महाराष्ट्र प्रदेश के को-ऑपरेटिव्ह बँक के प्रमुख पद पर सहकार महर्षी रेखलाल टेंभरे इनकी शिर्डी में हुए सहकार भारती के अधिवेशन में आगे की कारकीर्द के लिए प्रकोष्ठ प्रमुख को-ऑपरेटिव्ह बँक महाराष्ट्र प्रदेश पद पर नियुक्ति दि गई है। इसलिए पुरे तहसील में सेवा सहकारी संस्थांके अध्यक्षोंने उत्साह दिन मनाया उसके चलते रेखलाल टेंभरे इनका जाहीर सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उसमें सभी संस्थांके अध्यक्ष व संचालक बड़ी संख्यामें उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










