
गाय ने जन्म दिया दो मुँह वाला बछड़ा, ग्राम रापेवाडा में देखने उमड़ पड़ी भीड़!

Reg. MSME- MH-11-0032298
गोंदिया प्रतिनिधि,
प्रकृति एक अदभुत गुत्थी है जिसे आज तक कोई इंसान समझ नही पाया है,
मध्यप्रदेश में कुछ दिन पूर्व एक भैंस ने दो बच्चों को एक साथ जन्म दिया था।
उसी प्रकार महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के अंतर्गत ग्राम रापेवाड़ा में धर्मराज तुरकर के घर मे पाली हुई गाय ने दो मुंह वाला बछड़े को जन्म दिया है।
गौ माता द्वारा जन्मे इस बछड़े को कोई चमत्कार बोल रहा है तो कई लोग इस दो मुंह वाले बछड़े को देख श्रद्धा पूर्व हाथ जोड़ रहे और गौ माता को प्रणाम कर रहे है।
यह भारत देश है और हमारे देश मे गौ माता पूज्यनीय है।