
स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार कार्यक्रम का सफल आयोजन सेवा पखवाड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में हुआ कार्यक्रम

प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ राज्य ब्यूरो चीफ- रेणुका पांडे
राजिम, 27 सितम्बर:- सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025) के अंतर्गत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय राजिम विधानसभा उपस्थित रहें। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और महिला स्वास्थ्य के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कहा कि “स्वस्थ महिला ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज की नींव होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और नियमित जांच अत्यंत आवश्यक है। सेवा पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम महिला स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।” 
कार्यक्रम में विशेष रूप से सीएचसी प्रभारी डॉ. हीरोंदिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी व मण्डल अध्यक्ष रिकेश साहू, वशिष्ठ भाजपा नेत्री छाया, देवकी साहू, मधु नत्थानी, मंडल पदाधिकारी गण व मितामिन बहने उपस्थित रहे। उन्होंने सामूहिक रूप से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएँ एवं जानकारी प्रदान की। 
इस अवसर पर चिकित्सा टीम द्वारा महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, एनीमिया नियंत्रण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, संतुलित आहार एवं स्वच्छता संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। गर्भवती महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श एवं जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लगातार विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य महिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










