हिंदुओं के साथ हिंसाचार करने वाले बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को भारत में आमंत्रण पर शिवसेना जिला प्रमुख, मुकेश शिवहरे का सरकार पर आक्रमण!

(खबर- शिवसेना “शिंदे” कार्यालय गोंदिया द्वारा)

गोंदिया। बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार के मामलों को लेकर उसके विरोध में एक तरफ हम हजारों की संख्या में सड़कों पर उतरकर मोर्चा और रैली निकालकर जनाआक्रोश व्यक्त कर रहे है, वही दूसरी तरफ भारत सरकार का क्रिकेट बोर्ड बांग्लादेश की क्रिकेट टीम को यहां बुलाकर उसकी खातिरदारी कर रहा है।

शिवसेना जिलाप्रमुख, श्री मुकेश शिवहरे ने बांग्लादेश की क्रिकेट टीम की हो रही खातिरदारी और उसको दी जा रही मेजबानी पर एतराज जताते हुए क्रिकेट बोर्ड पर कड़ा प्रहार किया है।

शिवसेना जिलाप्रमुख शिवहरे ने कहा, भारत सरकार अखंड भारत का संकल्प तो रखती है पर बांग्लादेश जैसी टीम को क्रिकेट खेल के लिए भारत में आमंत्रण भी देती है। ये भारत के करोड़ो हिंदुओं के साथ दोगलापन नहीं चलेगा। वर्तमान में बांग्लादेश देश में जारी हिंदुओं पर हिंसा और अत्याचार के मामले को देखते हुए देश आक्रोश में है। सरकार ने तत्काल बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत से खदेड़ने कार्य करना चाहिये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129