जे.एस.डब्ल्यू.स्पात नहरपाली के खिलाफ आज 12 अगस्त से अनिश्चितकालिन धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम।

जिला प्रतिनिधि – B.Chouhan रायगढ़,

ग्राम नहरपाली जे.एस.डब्ल्यू.पावर प्लान ब्लाक खरसिया जिला रायगढ़ के खिलाफ स्थानिय ग्रामीणो का अक्रोस चरम पर पहुंच गया है।कंपनी की जनबिरोधी नितियो ,प्रदुसण ,रोजगार में भेदभाव और सी एस आर फंड का दुरुपयोग के विरोध मे ग्रामीणो ने आज 12 अगस्त 2025 को सुबह 5 बजे से जे.एस.डब्ल्यू.पावर प्लांट मेन गेट के सामने अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन ,काम रोको और चक्काजाम की शुरुआत कर दी गयी है प्रभावित क्षेत्र जिनमे नहरपाली,सिंघनपुर,कुर्रुभांठा,सलिहाभाठा,लैढ़ाझर ,बिलासपुर,रक्सापाली,तिलाईपाली,और भूपदेवपुर के ग्रामीण शामिल हुये हैं अपनी सात सुत्रीय मांगो को लेकर एकजुट होकर महाआंदोलन शुरु किये हैं।

सात सूत्रीय मांगे:-
1.रोजगार:-भूविस्थापितो को आदर्श भूअधिग्रहण सहिंता के तहत स्थाई रोजगार ,रिटायर्मेंट और मृत्यु के बाद उत्तराधिकारी को नोकरी की गारंटी।

2.निष्कासित कर्मचारियो की बहाली : पूर्व मे निकाले गये मजदुरों कर्मचारियों को बिना शर्त काम पर वापस लाया जाय।

3.पुनर्वास:- पुनर्वास नीति का सख्ती से पालन किया जाय।

4. सी एस आर की सुविधायें:- सिंघनपुर नहरपाली सलिहाभांठा सहित नौ अंगीकृत गावों में मेडिकल टीम और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराया जाय।
5. प्रदुसण नियंत्रण:-धूल धूआं और डस्ट से होने वाले प्रदुषण पर प्रभावी रोक लगाया जाय।
6. सड़क अतिक्रमण:-कंपनी द्वार हड़पी गयी WBM सड़क को मुक्त किया जाय।
7. फसल नुकसान का मुआवजा का उचित राशि दिया जाय।

ग्रामीणो का आरोप है कि जे एस डब्ल्यू कंपनी ने भूअर्जन से प्रभावित लोगों को रोजगार देने प्रदुषण नियंत्रण और सीएस आर फंड का उपयोग गावों मे किये जाने जैसे वादों को नजर अदाज किया है।इसके अलावा कंपनी पर सडक के अतिक्रमण मजदुरो को उत्पीडन का भी गंभीर आरोप है।

प्रदर्शनकारी ग्रामीणो ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगे तत्काल पुरी नही की जाती है तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा ।इस महाआंदोलन मे भारी संख्या मे ग्रामीणो के शामिल होने की संभावना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129