ग्राम कुमान में 5 बैगा बच्चों की मृत्यु पर बैगा समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्यवाही और जांच की मांग स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर, 16 कुपोषित बच्चे अस्पताल में भर्ती

जिला प्रतिनिधि- सपना सोनवानी, कवर्धा

प्रेस विज्ञप्ति (Press Release) प्रकाशनार्थ

ग्राम कुमान में 5 बैगा बच्चों की मृत्यु पर बैगा समाज में आक्रोश, दोषियों पर सख्त कार्यवाही और जांच की मांग
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की गंभीर लापरवाही उजागर, 16 कुपोषित बच्चे अस्पताल में भर्ती

बैगा समाज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कामू बैगा ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कबीरधाम (छत्तीसगढ़):

कबीरधाम जिले के विशेष संरक्षित बैगा जनजाति बहुल ग्राम कुमान में 5 मासूम बैगा बच्चों की असामयिक मृत्यु तथा 16 बच्चों के अति-कुपोषित होकर अस्पताल में भर्ती होने की हृदयविदारक घटना को लेकर बैगा समाज ने कड़ा विरोध जताया है। बैगा समाज के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष कामू बैगा ने स्थलीय एवं औचक निरीक्षण के पश्चात घटना की सत्यता उजागर करते हुए माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, कलेक्टर कबीरधाम एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर तत्काल दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।

कामू बैगा ने बताया कि ग्राम कुमान और आसपास के क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की घोर लापरवाही व संवेदनहीनता सामने आई है:

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: रेंगाखार सेक्टर के स्वास्थ्य प्रभारी (RMA) श्री वीरेंद्र पालके लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं। उनके द्वारा क्षेत्र का न तो नियमित भ्रमण किया गया और न ही इस दुखद घटना के बाद वे ग्राम कुमान पहुँचे। उन्होंने बच्चों की मृत्यु की जानकारी भी उच्च अधिकारियों से छिपाने का प्रयास किया। 

कुपोषण एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की जर्जर स्थिति: महिला एवं बाल विकास विभाग की असफलता के कारण आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था बदहाल है। वर्तमान में ग्राम कुमान के 16 कुपोषित बच्चे बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती हैं। बच्चों को समय पर पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) न भेजना प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है।

अधिकारों एवं डेटा की अनदेखी: महामहिम राष्ट्रपति जी के ‘दत्तक पुत्र’ का दर्जा प्राप्त बैगा समाज के वार्षिक जन्म एवं मृत्यु का सटीक डेटा तक जिला प्रशासन के पास उपलब्ध नहीं है।

बैगा समाज की प्रमुख मांगें:
दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही: रेंगाखार स्वास्थ्य सेक्टर प्रभारी श्री वीरेंद्र पालके (RMA) तथा संबंधित महिला एवं बाल विकास सेक्टर प्रभारी को तत्काल पद से हटाकर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।

पीड़ित परिवारों को मुआवजा: मृतक 5 मासूम बच्चों के परिवारों को तत्काल उचित आर्थिक सहायता राशि/मुआवजा प्रदान किया जाए।

समुचित इलाज की व्यवस्था: बोड़ला अस्पताल में भर्ती 16 बच्चों सहित क्षेत्र के सभी कुपोषित बैगा बच्चों का त्वरित व बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए।

कुपोषण के आंकड़ों का सार्वजनिकीकरण: बोड़ला एवं पंडरिया ब्लॉक के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से बैगा बच्चों के कुपोषण का अद्यतन डेटा मंगाकर सार्वजनिक किया जाए तथा आवश्यक होने पर तत्काल सर्वे कराया जाए।

जन्म-मृत्यु का स्थायी रिकॉर्ड: बैगा समाज के वार्षिक जन्म एवं मृत्यु का स्थायी डेटाबेस तैयार करने हेतु प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

स्थानीय भाषा में जन-जागरूकता: स्वास्थ्य एवं पोषण अभियानों में बैगा समाज के प्रमुखों को शामिल किया जाए, ताकि वे स्थानीय बैगा बोली में ग्रामीणों को जागरूक कर सकें।

बैगा समाज ने चेतावनी दी है कि यदि उपरोक्त मांगों पर शीघ्र संज्ञान लेकर सख्त कार्यवाही नहीं की गई, तो समाज अपने अधिकारों एवं मासूम बच्चों की जीवन रक्षा हेतु उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

जारीकर्ता:

  1. कामू बैगा

कार्यवाहक जिलाध्यक्ष – बैगा समाज, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

संपर्क नंबर: 7617275236

पता: ग्राम/पोस्ट – केसदा, तहसील – बोड़ला, जिला – कबीरधाम (छ.ग.)

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129