
ग्राम अर्जुनी में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज की 58वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जिला प्रतिनिधि- गोंदिया, महाराष्ट्र
अर्जुनी (गोंदिया):- राष्ट्रीय संत एवं समाज सुधारक राष्ट्रसंत श्री तुकडोजी महाराज की 58वीं पुण्यतिथि ग्राम अर्जुनी में श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन शालिकराम हरिनखेड़े के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गुरुदेव भक्तों एवं ग्रामीणजनों ने उपस्थित होकर राष्ट्रसंत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में भाषण, प्रबोधन, सामुदायिक प्रार्थना एवं मौन श्रद्धांजलि जैसे विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज के जीवन दर्शन, उनके विचारों तथा समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। 
इस अवसर पर श्री सूर्यप्रकाश भगत, श्री पृथ्वीराज रहांगडाले, श्री देवचंद जी पटले, श्री भास्कर जी रहांगडाले, श्री रेखलाल तुरकर, श्री विजय जी रहांगडाले, श्री ओमप्रकाश जी शहारे, श्री टेकलाल तुरकर, श्री उमेद कटरे, श्री राजेश हरिनखेड़े, श्री कोमल नंदागवली, श्री नरेंद्र जी गजभिये, श्री प्रेमलाल जी कटरे, श्री ओमप्रकाश हरिनखेड़े, श्री प्रकाश गिन्हेपुंजे, श्री भजेंद्र तुरकर एवं श्री अंकेश जी गौतम सहित समस्त गुरुदेव भक्त उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रसंत के बताए मार्ग पर चलने, सामाजिक एकता, मानव सेवा, ग्राम विकास और आपसी सद्भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अंत में राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज को मौन श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










