
तिरोड़ा गोरेगांव विधानसभा में बढ़ रहा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का कारवां! प्रत्याशी रमेश ठाकूर गुरुजी को जनता का भारी समर्थन

Reg. MSME- MH-11-0032298
गोरेगांव प्रतिनिधि:-
गोंदिया जिले के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र तिरोड़ा-गोरेगांव का चुनावी माहौल हर दिन बदलते हुए देखा जा रहा है। इस क्षेत्र पर सुरु से ही भाजपा का कब्जा रहा है।
इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के सुनील भाऊ मेंढे को हार का सामना करना पड़ा, जिसमे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. प्रशांत पडोले को जीत हासिल हुई।
विधानसभा चुनाव में इस बार विधायक कौन यह चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा विधायक विजय भाऊ राहंगडाले व शरद पवार गुट से गुड्डू बोपचे जी के नाम के साथ अब आम आदमी पार्टी से राजनीति में नया चेहरा विधायक के लिए उभर कर आ रहा है। भाजपा पार्टी को अलविदा कहकर गुरुजी रमेश ठाकूर ने आम आदमी पार्टी में प्रवेश लिया।
पार्टी में प्रवेश के साथ आम आदमी पार्टी को गुरुजी के द्वारा नई ऊर्जा प्रदान हुई है जिससे रमेश ठाकुर गुरुजी विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में उभर कर सामने आये है।
तूफान की गति से पार्टी का प्रचार व जनसंपर्क करते हुए आज तिरोड़ा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का वर्चस्व साफ नजर आने लगा है।
हर दिन नए कार्यकर्ता और मतदाताओं की संख्या बढ़त बनाते हुए देखा जाने लगा है।
तिरोड़ा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र में भाजपा, कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी अब टक्कर देने तैयार नजर आने लगी है।
कुछ दिन बाद जल्द ही उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट होने वाली है कि किस पार्टी से किसे पार्टियां अपना उम्मीदवार घोषित करती है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें