विधायक विनोद अग्रवाल की पहल लाई रंग; गोंदिया जिले की शेष 7 तहसील भी सूखाग्रस्त सूची में शामिल! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिया था तत्काल संज्ञान; 305 तहसीलों के लिए राहत उपायों का प्रावधान।

जिला प्रतिनिधि, गोंदिया

14 अक्टूबर | गोंदिया। सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए राहत की उम्मीद जगी है। महाराष्ट्र शासन द्वारा 14 अक्टूबर 2026 को जारी शासन निर्णय में राज्य के 305 तालुकों को शामिल किया गया है। गोंदिया जिले की तिरोड़ा तहसील पहले ही सूखाग्रस्त सूची में शामिल थी। अब गोंदिया, आमगांव, देवरी, सालेकसा, अर्जुनी मोरगांव, सड़क अर्जुनी और गोरेगांव सहित शेष सात तहसीलों का भी समावेश किया गया है।

गौरतलब है कि विधायक विनोद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर जिले की सभी तहसीलों को सूखाग्रस्त घोषित करने और संकटग्रस्त किसानों को आर्थिक राहत देने की मांग की थी। इस मांग पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए थे।

शासन निर्णय के तहत प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व वसूली में राहत, फसल ऋण वसूली में रियायत, कृषि पंपों के बिजली बिल में छूट, विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क माफी, रोजगार गारंटी के तहत काम और पेयजल उपलब्ध कराने जैसे उपायों का प्रावधान है।

साथ ही जिलाधिकारी को तत्काल फसल नुकसान के पंचनामे कराकर संपूर्ण प्रस्ताव कृषि विभाग के माध्यम से शासन को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। अब किसानों को इन राहत उपायों के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक सहायता पहुंचने का इंतजार है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129