
देवउठनी एकादशी का पावन पर्व, तुलसी विवाह की मंगल बेला और बाबा खाटू श्याम का भव्य जन्मोत्सव! भोला पठार।

जिला प्रतिनिधि, बालोद छत्तीसगढ़
गुरुर (20 नवंबर):- आज का दिन सनातन धर्म में अत्यंत पवित्र, मंगलमय और शुभ माना जाता है। देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इसी शुभ दिन से मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत होती है।
आज के दिन तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह बड़े श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। तुलसी विवाह हमें प्रेम, समर्पण, पवित्रता और परिवार में सुख-शांति बनाए रखने का संदेश देता है। 
वहीं दूसरी ओर, बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव भी बड़े धूमधाम, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। चारों ओर बाबा के जयकारों, भजनों और श्रद्धालुओं की आस्था से भक्तिमय वातावरण बना रहा। बाबा श्याम की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
आज का यह पावन दिन हमें सिखाता है कि जीवन में सच्ची श्रद्धा, अच्छे विचार, प्रेम, सेवा और सद्भावना का कितना महत्व है।
मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। हर घर में खुशियों का दीप जले, हर मन में सकारात्मक विचार जागें और बाबा खाटू श्याम की कृपा से सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
आप सभी को देवउठनी एकादशी, तुलसी विवाह एवं बाबा खाटू श्याम जन्मोत्सव की अनंत मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
🙏 जय श्री श्याम! हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा! 🙏
धनेश बंजारे कलम से
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










