
भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन का भव्य कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से संपन्न; ₹5,000 मासिक पेंशन की मांग को मिला जनप्रतिनिधियों का अपार समर्थन

प्रेस विज्ञप्ति (Press Release)
गोंदिया: पवार बोर्डिंग, कनार्टवली (गोंदिया) में भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में आशा से 10 गुना अधिक, हजारों की संख्या में विधवा माताओं और बहनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इसे एक विशाल जन-आंदोलन का रूप दे दिया।
भावनात्मक पल:
कार्यक्रम के दौरान जब महिलाओं द्वारा एक मार्मिक गीत प्रस्तुत किया गया, तो पूरा सभागार भावुक हो उठा और वहां उपस्थित हर महिला की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य नारी शक्ति की संवेदना और एकजुटता का प्रतीक बन गया।
सांसदों एवं मंत्रियों का अपार समर्थन और आश्वासन:
माननीय राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम जी: दिल्ली में अति-आवश्यक बैठक होने के कारण वे प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकीं, लेकिन एलसीडी स्क्रीन पर उनके विशेष वीडियो संदेश का प्रसारण किया गया। उन्होंने कहा कि वे हर सुख-दुख में महिलाओं के साथ खड़ी हैं और ₹5,000 मासिक पेंशन की मांग को राज्यसभा में पूरी मजबूती से उठाएंगी। 
माननीय राज्यसभा सांसद राजू जैन जी: उन्होंने भी अपना विशेष संदेश भेजा, जिसे लेकर उनके प्रतिनिधि के रूप में पार्षद कल्लू यादव जी उपस्थित हुए और विश्वास दिलाया कि संसद में इस आवाज को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
माननीय सांसद प्रशांत पटोले जी: उन्होंने भी अपना शुभकामना एवं समर्थन संदेश भेजकर विधवा महिलाओं की इस लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
महाराष्ट्र शासन के मंत्री आदरणीय आशीष जायसवाल जी: माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ अचानक बैठक होने के कारण उन्होंने भी अपना वीडियो संदेश भेजकर इस संघर्ष में पूर्ण समर्थन और साथ देने का वचन दिया।
माननीय आमदार (विधायक) विनोद अग्रवाल जी: उन्होंने मंच से आश्वासन दिया कि वे विधवा महिलाओं के अधिकारों की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ हैं।
आदरणीय गोपाल अग्रवाल जी एवं उमा देवी अग्रवाल जी: गोपाल अग्रवाल जी के अचानक मुंबई जाने के कारण उनकी धर्मपत्नी आदरणीय उमा देवी अग्रवाल जी ने उनके प्रतिनिधि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की और आश्वासन दिया कि आपकी इस लड़ाई को वे पूरी ताकत से लड़ेंगे।
नगरपालिका अध्यक्ष (गोंदिया) आदरणीय सचिन शेंडे जी: उन्होंने पूरे दमखम के साथ आश्वासन दिया कि नगरपालिका और सभी पार्षद गण मिलकर इस आवाज को पूरी ताकत से शासन के उच्च स्तर तक पहुंचाएंगे।
प्रमुख गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस महासम्मेलन में ‘बेटा बचाओ’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय ईश्वर उमरे जी ,यादोराव ऊके जी , जिला सभापति मुनेश रांगडाले जी, श्री रविन्द्र बोपचे जी गोंदिया पंचायत समिति सभापति, विजू लगड़े जी, सुनील भालेराव जी, पार्षद शिरू ठाकुर जी, भावना कदम जी, ममता जी ऊके,शैल बिहारी अग्रवाल जी, श्री दुर्गा ठाकरे जी पार्षद प्रतिनिधि देशमुख जी, और डॉ. सनी जायसवाल जी ,मधु रमेश शर्मा जी, दुर्गेश बिसेन जी, श्री नरेश नागपुरेजी गोंदिया, गोरेगांव पंचायत समिति सभापति श्रीमती चित्रलेखा चौधरी जी चिसहित अनेकों जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
टीम को हार्दिक बधाई:
कार्यक्रम के इस भव्य, अनुशासित और ऐतिहासिक सफल आयोजन के लिए उपस्थित सभी अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने फाउंडेशन की राष्ट्रीय सचिव आदरणीय रूपाली यादोराव ऊके जी और उनकी पूरी टीम को हृदय से बधाई दी और उनके इस नेक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। 
भवदीय,
भारतीय विधवा महिला उत्थान फाउंडेशन
(गोंदिया इकाई)कुमारी रूपाली यादोराव ऊके (राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश प्रभारी – महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़), कुमारी शितल उबाले (प्रदेश अध्यक्ष), कुंदा अरविंद चन्द्रिकापुरे (जिला अध्यक्ष), पद्मा दीनदयाल उके (ग्रामीण जिला अध्यक्ष), सुनीता वाघमारे (ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष), वंदना तुरकर (जिला उपाध्यक्ष), चित्रा गजेंद्र लोखंडे (जिला सचिव), मालती रहांगडाले (तालुका अध्यक्ष गोरेगांव), चेतना पटले (आमगांव तालुका अध्यक्ष), पूजा नंदकिशोर डाहाके (गोंदिया जिला महासचिव), सोमाजी शेंडे, माधुरी लारोकर (शहर अध्यक्ष), प्रेमलता बोरकर (शहर उपाध्यक्ष), सुषमा पाटिल, किरण भोसकर (तिरोडा शहर अध्यक्ष), संगीता शेंडे, सुनीता भालाधारे (कुडवा), प्राची दिनेश राहांगडाले, पूजा ढाके
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










