
पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी पहुंचीं। पंडरिया में संस्कृति और भक्ति का संगम – रास गरबा उत्सव।

जिला प्रतिनिधि- सपना सोनवानी, कवर्धा
कल दिनांक 16 अक्टूबर को पंडरिया नगर के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में संस्कृति महिला ग्रुप द्वारा आयोजित भव्य रास गरबा उत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मातारानी के चरणों में छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उन्नति के लिए प्रार्थना कर गरबा किया। 
गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां दुर्गा की आराधना का एक अद्भुत रूप है, जिसमें ताल, लय और भक्ति एक साथ मिलकर हमारी समृद्ध भारतीय परंपरा और मातृशक्ति के प्रति समर्पण का प्रतीक बनती है। 
इस सफल एवं भव्य आयोजन के लिए संस्कृति महिला ग्रुप की सभी बहनों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं। 
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम कुंडा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुनील सोनी स्टार नाइट्स’ में *पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं* और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
इस अवसर पर विधायक जी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आयोजकों एवं समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। 
इस दौरान उन्होंने मातारानी से छत्तीसगढ़ की समृद्धि और सर्वमंगल की कामना की और कहा कि आदि शक्ति मां जगदंबा जी की कृपा से सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आरोग्यता बनी रहे और हमारा प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










