
आंगन मिलन के दौरान पोषण व स्वास्थ्य पर बांटा संदेश!

जिला प्रतिनिधि- जोहन लाल नेताम
कोंडागांव(छत्तीसगढ़):-सेवा संकल्य अभियान के अंन्तर्गत केशकाल परियोजना के बहीगांव के सभी आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । अभियान में स्थानीय जन प्रतिनिधि, पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता, सहांयिंका, मितानिन और अभिभावक और ग्रामीण जन की मौजूगी में किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों एवं परिवारों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और स्वास्थ्य पोषण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के पोषण जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया । पोषण थाली का प्रदर्शन किया गया, रंगोली बनाकर पोषण का संदेश दिया गया । संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई ।
गर्भवती माताओं की गोदभराई एवं शिशुओं को अन्नप्राशन कार्यक्रम दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई रस्म एवं 06 माह पूर्ण कर चुके शिशुओं को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया गया । मातृत्व एवं शिशु पोषण से संबंधित जानकारी प्रदाय की गई । 
उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान-
स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही शासन की योजनाओं का उपयोग कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले हितग्राही को भी सम्मानित किया गया ।
बच्चों के लिए न्यौता भोज, महिलाओं के लिए खेलकूद
बच्चों के लिए न्यौता भोज का आयोजन कराया गया एवं महिलाओं के लिये मनोरंजक खेलकूद गतिविधियां आयोजित की गई। साथी ही आंगनबाड़ी परिसरों में मुनगा एवं अन्य फलदार पौधे लगाए गए।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










