
बाल गणेश उत्सव समिति कृष्णा चौक सावरी टोला ने उत्साहपूर्वक किया गणेश विसर्जन

जिला प्रतिनिधि, गोंदिया, ग्रामीण क्षमता न्यूज
गोंदिया, 24 सितंबर 2026। बाल गणेश उत्सव समिति कृष्णा चौक, सावरी टोला द्वारा गणेश उत्सव के समापन अवसर पर गुरुवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का उत्साह एवं श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन किया गया।
गांववासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूरे सप्ताह श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना, भजन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गणेश उत्सव के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
गुरुवार दोपहर से गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां शुरू की गईं। इसके बाद प्रतिमा को लेकर पूरे गांव की परिक्रमा की गई।
इस दौरान डीजे पर बज रहे मनमोहक गीतों पर युवाओं ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया और भक्तिमय माहौल में भगवान गणेश को विदाई दी।
शाम के समय गांव के ही तालाब में विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










