सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में मनाया गया महोत्सव

रानी कनोजे, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा,

हतबंद, 17 सितंबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा के अनुसार आज शासकीय प्राथमिक शाला हतबंद में विविध कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।

इस अवसर पर विश्वकर्मा जयंती तथा माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को इन अवसरों के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यालय में बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सेवा, समर्पण, श्रम के सम्मान तथा राष्ट्र के प्रति कर्तव्य भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

विद्यालय के प्रधान पाठक श्रीमती डॉ. गोपा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा और समर्पण की भावना समाज एवं राष्ट्र के विकास का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में संस्कार, सेवा भावना और सामाजिक चेतना का विकास करना रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129