
डोडकावाही आवासपारा में 200 पौधों का रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

जिला प्रतिनिधि- झाड़ू राम कुंजाम, कांकेर
- कांकेर (छत्तीसगढ़):- 22 अगस्त 2026। ग्राम डोडकावाही के आवासपारा में आज पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, युवा मंडल के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 200 पौधों का रोपण किया।

इस दौरान 150 आम, 30 जामुन, 10 अमरूद, 11 नीम, 2 कुसुम और 2 रामफल के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल, सुरक्षा एवं पोषण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि देवराम बघेल, झाडू राम कुंजाम, भूतपूर्व सरपंच मेघनाथ कुंजाम, श्रीमती सीता पटेल, कुमारी लिलिमा कुंजाम सहित युवा मंडल से किशोर पटेल, सुकधर पटेल, विष्णु पटेल, भादूराम पटेल, राहुल देव पटेल, विकास पटेल, अशोक पटेल, जवाहर पटेल, नोमेश पटेल तथा गुड़िया लावन्या पटेल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डोमेश्वर पटेल, मीडिया प्रभारी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधारोपण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से सभी ने रोपित पौधों को संरक्षित कर उन्हें वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










