कवर्धा युवा कांग्रेस द्वारा भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस का 66 वा स्थापना दिवस मनाया…

जिला प्रतिनिधि-सपना सोनवानी, कवर्धा

कवर्धा (छत्तीसगढ़) – भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा के तत्वाधान में जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन छीरहा में विधिवत ध्वजारोहण कर युवा कांग्रेस विधानसभा कवर्धा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा के नेतृत्व में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में
स्थापना दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई।इसके पश्चात ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा युवा कांग्रेस के संगठनात्मक इतिहास,विचारधारा एवं युवाओं की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।अंत में ‘जन गण मन’ के सामूहिक गायन तथा युवा कांग्रेस जिन्दाबाद नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष श्रीमती नारायणी टोडर ने युवा कांग्रेस के सभी साथियों को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस संगठन युवाओं को नेतृत्व का अवसर देने के साथ-साथ जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने सभी युवा कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आकाश केशरवानी ने कहा कि युवा कांग्रेस की स्थापना युवाओं की आवाज को बुलंद करने तथा आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के उद्देश्य से हुई है। उन्होंने कहा कि आज युवाओं को एकजुट होकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष करने और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की आवश्यकता है।

वहीं युवा कांग्रेस समन्वयक कवर्धा अश्वनी वर्मा ने युवा कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन ने हमेशा युवाओं को नेतृत्व देने और समाज के गरीब, वंचित, शोषित एवं मजदूर सहित हर वर्ग की आवाज बनने की जरूरत है।

कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष वाल्मिकी वर्मा ने स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन के स्थापना दिवस पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति युवाओं की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और एकजुटता को दर्शाती है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ जनहित के मुद्दों पर निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवादल जिलाध्यक्ष पदुम सेन,मंडल अध्यक्ष कवर्धा दीपक ठाकुर, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमंत ठाकुर,अमित वर्मा,युवा कांग्रेस बोड़ला ब्लॉक अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा,जितेंद्र लहरे,अमन वर्मा,रामसजीवन ध्रुवे,माधवेश चंद्रवंशी,आनंद चंद्रवंशी,प्रवीण वर्मा,चंद्रहास बंजारे,जलेश बघेल, छोटू वर्मा,गोकुल साहू,पप्पू चंद्रवंशी,गिरधर लहरे,लोकेश जायसवाल,लुकेश वर्मा,नीलेश वर्मा,लक्षकुमार वर्मा,प्रकाश योगी,दुर्गेश साहू,जागृत बंजारे, मुकेश ध्रुवे,भोला निर्मलकर,भवानी जायसवाल,मुकेश चंद्रवंशी,सोनू चंद्रवंशी,अमित चंद्रवंशी,विसर्जन यादव,रामकिंकर वर्मा,ऋषिराज वर्मा,रामनारायण वर्मा,भरत वर्मा, तुलसी खूंटे,सुशील भास्कर,विनय चंद्रवंशी,श्रीराम जायसवाल,नोहर कौशिक,नागेश कौशिक,सुखदास पटेल,अजय लांझी,कुश पटेल,नरसिंह साहू,रोशन जायसवाल,लुकेश्वर वर्मा,साधु वर्मा,रामु लांझी,मोरध्वज यादव,विशाल चंद्रोल,धनेश्वर वर्मा,रोहित चंद्रवंशी,अजय वर्मा,भागीरथी,गजानंद वर्मा सहित युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129