ग्राम पंचायत डोडकावाही की सराहनीय पहल, स्वच्छता कर्मचारियों को वितरित किए सफाई उपकरण

जिला प्रतिनिधि- झाड़ूराम कुंजाम, कांकेर

कांकेर (छत्तीसगढ़):- ग्राम पंचायत डोडकावाही द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए ग्राम के सफाई कर्मचारियों को सफाई कार्य के लिए आवश्यक सामग्री एवं उपकरणों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर ग्राम की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ ग्राम का निर्माण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा सफाई कर्मचारियों की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती मंजूषा मंडावी, उपसरपंच श्री जयसिंग नागवंशी, पंच श्री देवराम जैन, श्री झाड़ूराम कुंजाम, श्रीमती कीर्ति कुंजाम, श्रीमती जामबाई नेताम तथा श्रीमती प्रियंका जुर्री उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराते हुए उनके कार्यों की सराहना की और स्वच्छता अभियान को निरंतर सफल बनाने का आह्वान किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129