
तिरोड़ा में भीषण सड़क हादसा, महिला व बालक की मौत!

जिला प्रतिनिधि- सीमा समरीत
तिरोड़ा – सुकड़ी नाका क्षेत्र में आज गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को शाम करीब 4:45 बजे एक टिपर ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला और एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान हेमलता चौधरी (35 वर्ष) एवं तन्मय चौधरी (9 वर्ष) निवासी कासा, (काटी- बिरसोला) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद टिप्पर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। इस मामले की जांच तिरोड़ा पुलिस द्वारा की जा रही है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










