
अमेरिका फर्स्ट’ की नीति अपनाते हुए दुनिया भर के कई देशों पर भारी टैरिफ! 20 अप्रैल 2026 से रिफंड के आवेदन स्वीकार किये जा रहे।

न्यूज प्रतिनिधि- सीमा समरीत, गोंदिया
अमेरिका फर्स्ट’ की नीति अपनाते हुए दुनिया भर के कई देशों पर भारी टैरिफ! 20 अप्रैल 2026 से रिफंड के आवेदन स्वीकार किये जा रहे।
अमेरिका से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान ‘अमेरिका फर्स्ट’ की नीति अपनाते हुए दुनिया भर के कई देशों पर भारी टैरिफ लगा दिया था।
विगत दिनों अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने इन टैरिफ को ‘मनमाना’ बताते हुए रद्द कर दिया है। कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब अमेरिकी सरकार को वैश्विक व्यापार के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा रिफंड करना पड़ रहा है जिसमे भारत को भी रिफंड मिलेगा ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कुल रिफंड में से भारत से जुड़े सामानों का हिस्सा करीब लगभग ₹83,000 करोड़ से ₹1 लाख करोड़ के बीच होने का अनुमान है। यानी भारतीय सामानों पर जो अतिरिक्त टैक्स वसूला गया था, उसकी वापसी की प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है।
अमेरिकी कस्टम एंड बॉर्डर सिक्योरिटी ने इसके लिए ‘CAPE’ नाम का एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च कर दिया है, जहाँ 20 अप्रैल 2026 से रिफंड के आवेदन लिए जा रहे हैं।अब लोगो मन मे सवाल है क्या मोदी सरकार ये पैसा पब्लिक मे बाटेगी या नहीं?
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










