लोधी प्रीमियर लीग गोंदिया में राज्यमंत्री, सांसद, विधायक, नगराध्यक्ष सहित कई दिग्गज नेताओं की रही गरिमामय उपस्थित, भव्यता के साथ हुआ शुभारंभ और रोमांचक एवं उत्साह भरा हुआ समापन!

जिला प्रतिनिधि- गोंदिया महाराष्ट्र

लोधी प्रीमियर लीग का शुभारंभ 22 मार्च रविवार को क्षेत्र के पूर्व विधायक गोपाल दास जी अग्रवाल तथा नगर परिषद के अध्यक्ष सचिन भाऊ शेडे, पुर्व विधायक दिलीप भाऊ बंसोड, सालेकसा पंचायत समिति के उपसभापति जितेंद्र बल्हारे, हितेंद्र (गुड्डू) लिल्हारे, नरेंद्र लिल्हारे, दीलीप सिंह लिल्हारे के साथ-साथ लोधी समाज के जिला अध्यक्ष कुंदन भाऊ कटारे, अशोक नागपुरे, लोधी समाज गोंदिया महिला जिला अध्यक्षा सुनीता हेमंत लिल्हारे तथा समाज के वरिष्ठ नेता एवं समाज भवन भूमि दानदाता पन्नालाल जी सहारे इनके गरिमामय उपस्थित में हुआ। दूसरे दिन क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक विनोद जी अग्रवाल, संजय नागपुरे, जितेंद्र नागपुरे और उनकी टीम की गरिमामय उपस्थिति रही। तीसरे दिन कृषि उत्पन्न बाजार समिति के सभापति भऊराव उके, पंचायत समिति के सभापति मुनेश राहांगडाले, पंचायत समिति के उपसभापति नीरज उपवंशी, कृषि उत्पन्न बाजार समिति के उपसभापति पप्पू पटले, संचालक चेतन बहेकार , जितेश टेमरे, शिवसेना उबाठा जिला प्रमुख पंकज भाऊ यादव, सुमित भालोटिया, धनलाल ठाकरे, आशीष नागपुरे , मिलन सिंह लिल्हारे आदि मेहमानों की उपस्थिति रही चौथे दिन राष्ट्रवादी के युवक जिला अध्यक्ष एवं जीसीडीसी बैंक के संचालक केतन तुरकर, नगर परिषद के स्वीकृत नगर सेवक का लोकेश उर्फ कल्लू यादव, नगर सेवक राज शुक्ला सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे। पांचवें दिन कांग्रेस के नेता अमर वराड़े, जिला परिषद सदस्य गीता ओम लिल्हारे, रुपाली ऊके, नगरसेवक अमर रंगारी, श्रीकांत चांदूरकर, देवचंद बिसेन आदि उपस्थित रहे। छटवे एवं क्वार्टर फाइनल के दिन महाराष्ट्र सरकार के राज्य मंत्री एवं शिवसेना के नेता एड आशीष जायसवाल, शिवसेना जिला प्रमुख सोनू कुथे, नगर अध्यक्ष के उम्मीदवार रहे डॉ प्रशांत कटरे, शहर अध्यक्ष कमलेश नाशिने, छैलबिहारी अग्रवाल,दुर्गेश बिसेन, राजू रायनी, राहुल फेंडारकर, कुणाल दीप आदि नेता उपस्थित रहे। सातवें एवं फाइनल के दिन भंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ प्रशांत पाडोले, आलोक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनंत लाल दमाहे, वरिष्ठ समाजसेवी राधेश्याम नागपुरे, शंकर मस्करे, राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय बघेल, शहर पुलिस निरीक्षक किशोर पार्वते, जिला उपाध्यक्ष प्रितम लिल्हारे, युवा जिलाध्यक्ष अतुल शेंडे, सचिव कृष्ण कुमार गयगये, नंदकिशोर बिरनवार, तालुका अध्यक्ष प्रशांत लील्हारे, युवा तालुका अध्यक्ष सोमेश उपवंशी, वरिष्ठ समाजसेवी उमा प्रसाद उपवंशी, सूर्यकांत नागपुरे, रोशन मस्करे आदि मान्यवर उपस्थित रहें।

लोधी प्रीमियर लीग में गोंदिया जिले के आठ तालुका की 16 टीम में थी जिन्हें अलग-अलग चार ग्रुपों में बांटा गया था। प्रत्येक गृप में चार टीमें थी। 22 मार्च से 26 मार्च तक चारों ग्रुपों की लीग मैचेस हुई जिसमें से हर एक ग्रुप से दो-दो टीमें क्वार्टर फाइनल के नॉकआउट मुकाबले के लिए क्वालिफाइड हुई । सुपरहिट से 8 के मुकाबले से चार टीम में निकाल कर आई जिनका सेमीफाइनल हुआ और सेमीफाइनल से आने वाली ड्यूटी में फाइनल में गई जिसमें “लोधी राम-11” की टीम ने बाजी मारते हुए ₹ 111111/- रुपए का प्रथम पुरस्कार तथा केरला से स्पेशल बनकर आयी सात फुट ऊंची भव्य ट्राफी अपने नाम किया तो वहीं रनर अप के रूप में ₹55555/- का द्वितीय पुरस्कार तथा पांच फुट ऊंची ट्राफी “विकी सुपर किंग” ने किया। प्रीमियर लीग के उत्तम खिलाड़ी के साथ फाइनल मैच के मैन ऑफ दी मैच का खिताब जबलपुर के खिलाड़ी रोहित लोधी ने अपने नाम किया। सबसे अच्छे बॉलर का किताब आदित्य चिखलौंढे के नाम रहा तो सबसे अच्छे बल्लेबाज का खिताब साई आशीर्वाद वारियर्स के कप्तान विक्की लिल्हारे ने अपने नाम किया।

लोधी प्रीमियर लीग में महिलाओं को संगठन से जोड़ने और मनोरंजन हेतु महिलाओं का भी एक मैच लिया गया जिसमें लोधी छात्रानी संगठन तथा नारी शक्ति संगठन के बीच में खेला गया जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं की मैच लोधी छात्रानी संगठन ने बड़े ही आसानी से अपने नाम कर लिया जिन्हें 5100 का पुरस्कार दिया गया।
लोधी प्रीमियर लीग आयोजन समिति के प्रमुख इंजि राजीव ठकरेले, शिव नाथपुरे, अनिल सहारे, विवेक मस्करे, पृथ्वीराज दसरे, प्रविन धामडे, अरुण उपवंशी, अश्विन सहारे, शुभम नागपुरे, हंसराज गयगये सहित सभी 16 टीम के मालिक आयोजक थे जिसमें लोधी रॉयल स्ट्राइकर के मालिक ओमकार नागपुरे, ललित खजरे, लोधी युनाइटेड टीम के मालिक निरज उपवंशी, अतुल शेंडे, लोधी उपवंशी ब्रदर टीम के मालिक सोमेश उपवंशी, हेमंत हिरापुरे, लोधी योद्धा टीम के मालिक हेमंत लिल्हारे, कुंदन सुलाखे, गोंदिया मेडिकल 11 के मालिक सुरेश मचाडे, उज्जवल चिखलोंढे, विक्की सुपर किंग के मालिक विक्की मस्करे, बंटी मस्करे, लोधी रॉकस्टार टीम के मालिक महेश नागपुरे, डॉ शंकर बनोटे, डॉ अरविंद लिल्हारे, लोधी राम 11 के मालिक राज मस्करे, अजय ढेकवार, दुर्गा प्रसाद दमाहे, गोंदिया टाइटन टीम के मालिक अनिल पगरवार, सूर्या सुलाखे, बल्हारे टाइगर टीम के मालिक जितेंद्र बल्हारे , हेमंत मोहरे, जय लोधी टाइगर टीम के मालिक जतिन सिंह मच्छिरके, अक्षय लील्हारे, साई आशीर्वाद वॉरियर्स टीम के मालिक आशीर्वाद लील्हारे, भारत लिल्हारे, अष्टविनायक वीर टीम के मालिक मोहेन चिखलौंढे ,पंकज चिखलोंढे, लोधी नाइट राइडर टीम के मालिक सुनील नागपुरे, वीरेंद्र उपवंशी, लोधी स्ट्राइकर टीम के मालिक नरेंद्र मंडिया, लोकेंद्र दमाहे, लोधी लायंस टीम के मालिक जीतू कसरे, अंकुश बघेले सहित लोधी समाज के सभी कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।
पूरे प्रीमियर लीग में कामेट्री हुमेश लिल्हारे एवं डॉ संजय माहुले, संजीव ठकरेले, सतीश नागपुरे, शतिश लिल्हारे, गुलशन सुलाखे ने मिलकर किया। लोधी प्रीमियर लीग को सफल बनाने में लोधी क्षत्रानी संगठन तथा लोधी समाज महिला समिति का भी बड़ा अमूल्य योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129