
मांडोदेवी देवस्थान में 34वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह में लक्ष्य से अधिक 191 जोड़े हुए परिणयबद्ध! हम माँ मांडोदेवी धार्मिक पर्यटन स्थल को अत्यधिक विकसित रूप देने हेतु कटिबद्ध- राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल। मांडोबाई सामूहिक विवाह आयोजन समिति दो परिवारों के समय और पैसे की बचत का मुख्य मंच- विधायक विनोद अग्रवाल।

जिला प्रतिनिधि- गोंदिया, महाराष्ट्र
गोंदिया/28 मार्च 2026
महाराष्ट्र के अंतिम छोर के जिले गोंदिया में घनघोर जंगल एवं नैसर्गिक पहाड़ियों में विराजित माँ मांडोबाई देवस्थान, बघेडा/तेढा में इस रामनवमी के उपलक्ष्य में लक्ष्य से अधिक 191 सर्वजातीय नवयुगलों ने माँ मांडोदेवी का आशिर्वाद ग्रहण कर नए दांपत्य जीवन की शुरुआत की। इस वर्ष इस सर्वजातीय सामुहिक विवाह आयोजन समारोह में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तों का जनसैलाब उमड़ा नजर आया। 
माँ मांडोबाई देवस्थान में सर्वजातीय सामुहिक विवाह का ये निरन्तर 34वां वार्षिक आयोजन रहा, जो 27 मार्च को मांडोबाई के आशिर्वाद से संपन्न हुआ। नवयुगलों को नए वैवाहिक जीवन के आशिर्वाद के लिए राज्य के वित्त, योजना, कृषि, सहायता, पुनर्वास, कानून व न्याय विभाग के राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल परिवार सहित उपस्थित रहे। वही माँ मांडोदेवी देवस्थान के अध्यक्ष विधायक विनोद अग्रवाल, आमगांव के विधायक संजय पुराम, पूर्व विधायक सहेसराम कोरोटे, हेमंतभाऊ पटले, खोमेशभाऊ रहांगडाले जिप अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर, पंस गोंदिया सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास गोंदिया सभापति भाऊराव ऊके, उषाताई मेंढे, सुरेंद्र नायडू, दीपाताई चन्द्रिकापुरे, सविता अग्रवाल, चेतालीताई नागपुरे, सुमित भालोटिया, जीवनेश मिश्रा सहित अनेको जनप्रतिनिधियों एवं संस्था पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
सर्वजातीय सामुहिक विवाह समारोह में संस्था के अध्यक्ष एवं गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह का आयोजन वर्ष 1993 से किया जा रहा है जिसका ये निरंतर 34 वा वर्ष है. जिले में सर्वजातीय सामुहिक विवाह की शुरुआत इसी माँ मांडोबाई देवस्थान से शुरू हुई है, जो वर्तमान दौर में समाज में पैसे के साथ ही समय की बचत का एक सहयोगात्मक कदम साबित हुआ है। हर वर्ष इस सर्वजातीय सामुहिक विवाह आयोजन में नवयुगलों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होना इस समारोह समिति की बेहतर व्यवस्था का प्रतिफल है। आगामी समय में वर्तमान स्थितियों को देख सभी धर्म के लोग ऐसे आयोजन के तहत यहां विवाह हेतु पंजीकरण करें ऐसी अपील विधायक विनोद अग्रवाल ने की।
राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल ने माँ मांडोदेवी को नमन कर नवयुगलों को आशिर्वाद दिया वही हजारों भक्तो की उपस्थिति देख मांडोदेवी देवस्थान के बारे में एवं उसके कायाकल्प हेतु विधायक विनोद अग्रवाल द्वारा सदैव मुंबई में इस देवस्थान के बारे में जितना सुना उसे आज साक्षात देखने और दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा, माँ मांडोदेवी की कृपा से मुझे यहां आने का शौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं इस दिव्य देवस्थान के अत्यधिक विकास के लिए कटिबद्ध हूँ। मैं पुनः इस स्थान का दिन में दौरा करूँगा और इस देवस्थान में क्या क्या विकास कार्य किये जा सकते है इसकी समीक्षा कर हम विकास कार्य के लिए निधि लाने का कार्य करेंगें। 
राज्यमंत्री एड. आशीष जायसवाल ने कहा, मुझे खुशी है कि मैं उस जिले का दामाद हूँ, जहाँ माँ मांडोदेवी विराजमान है। इस क्षेत्र का कायाकल्प करना मेरी प्राथमिकता है।
सामुहिक विवाह समारोह में नवयुगलों को विवाह के दौरान आवश्यक जीवनाशक वस्तुएं, वस्त्र एवं सोने का मंगलसूत्र प्रदान किया गया है । भक्तो की संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मुंडीपार-हरदौली मार्ग पर एवं मंदिर परिसर पर बेहतर व्यवस्था बनाये रखी। जिसका आयोजन समिति की ओर से आभार माना गया।
सर्वजातीय सामुहिक विवाह यज्ञ को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष विधायक विनोद अग्रवाल, सचिव डॉ.लक्ष्मण भगत, उपाध्यक्ष भैयालाल सिंदराम, कोषाध्यक्ष विश्वनाथ असाटी, सह सचिव कुशनजी घासले, सदस्य श्री डॉ जितेंद्र मेंढे, शालिकराम उईके, सखाराम सिंदराम, दिलीप खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, नंदकिशोर गौतम एवं मंदिर के पुजारी पंडित अयोध्यादास जी महाराज, किशोर शेंडे, अमोल भारती सहित बघेड़ा (टेढा) के ग्रामीणों का सफल प्रयास रहा। मंगलाष्टक नारायण बहेकार, संचालन जगणेश गुरुजी ने किया।
*`एक नजर इधर भी …`*
*मध्य भारत का सर्वाधिक चर्चित धार्मिक पर्यटन स्थल है सूर्यादेव मांडोबाई देवस्थान..*
प्रत्येक वर्ष अनेक धार्मिक व सामाजिक आयोजन हेतु सूर्यादेव मांडोदेवी संस्था को महाराष्ट्र सरकार के सर्वोच्च सम्मान सामाजिक न्याय विभाग का फूले, शाहू, अंबेडकर पुरस्कार प्राप्त हुआ है। संस्था द्वारा सर्वधर्म समभाव एवं मानव कल्याण विश्व कल्याण में ही सबका हित सर्वोपरि इन कल्पना के साथ ये धार्मिक पर्यटन स्थल मध्य भारत का प्रसिद्ध पर्यटन एवं तीर्थ स्थल बन चुका है ।
*प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की रहती है उपस्थिति..*
मांडोदेवी देवस्थान में प्रतिदिन 3 से 4 हजार भक्त एवं पर्यटक रोज भेट देकर माँ मांडोदेवी का आशिर्वाद ग्रहण करने का शौभाग्य प्राप्त करते हैं. यहां पर 50 के ऊपर लगी हुई दुकान, होटल्स इस बात की परिचायक है ।
*हजारों की संख्या में अंतरजातीय विवाह संपन्न कराने वाली संस्था मांडोबाई देवस्थान..* 
प्रतिवर्ष आरोग्य शिबिर के माध्यम से आरोग्य सेवा एवं अन्य मार्गदर्शन शिविर के लिए यह संस्था प्रसिद्ध है। यहां प्रतिदिन विवाह सुविधा उपलब्ध है। आज तक हजारों की संख्या में विवाह संपन्न करने वाली इस संस्था में हजारों के ऊपर अंतरजातीय विवाह संपन्न हुई है जो इस संस्था के सामाजिक न्याय को दर्शाता है. साथ में ही प्रतिवर्ष अनेक उत्सव के साथ में भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करने वाली मांडोदेवी माता के रूप में यहां पुरातन मंदिर प्रसिद्ध है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










