महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन का उत्सव बना अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस कार्यक्रम 8 मार्च 2026

जिला प्रतिनिधि- पीयूष पटेल, दुर्ग छत्तीसगढ़

भिलाई दुर्ग:- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 08 मार्च 2026 को आदिवासी मंडल भिलाई महिला प्रभाग जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ द्वारा कार्यक्रम उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अपने पुरखा शक्तियों दाई दंतेश्वरी ,शहीद वीरांनाओ के सेवा अर्जी, दीप माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

महिलाओं की प्रतिभा, स्वावलंबन और उनके योगदान को सम्मान देने का एक विशेष अवसर बना, जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से अपनी गरिमामई उपस्थित हुई जिसमें हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. किरण नूरूटी(सह प्राध्यापक,शा. गुंडाधुर स्नाकोत्तर कोंडागांव),विशेष अतिथि डॉ. वेदमती मंडावी( प्रगति महिला मंडल छ ग),श्रीमति लता उर्वशा (डिप्टी कलेक्टर दुर्ग ),श्रीमती यशस्वी ध्रुव (महिला महाविद्यालय दुर्ग), कु.यामनी सिदार (डी एस पी ) अध्यक्ष श्रीमती नमिता नुरुटी (आदिवासी मंडल भिलाई महिला प्रभाग) और, स्वसहायता समूह की दीदियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं,तथा नागरिकों ने सहभागिता की।

श्रीमति डॉ. किरण नूरूटी जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए केवल एक दिन ही नहीं बल्कि वर्ष के 365 दिन ही महिला दिवस के समान हैं। भारतीय महिलाओं में क्षमता की कोई कमी नहीं है और वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार भी महिलाओं को राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे लाने के लिए निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। बिना महिलाओं के समाज के ताने-बाने की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने महिलाओं को शिक्षित होने के लिए प्रेरित करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही।

हल्बा समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका रावत जी ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं शिक्षा, सामाजिक कार्यों तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।

अध्यक्ष उरांव समाज श्रीमति नीलिमा भगत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती हैं तो परिवार के साथ-साथ समाज और देश का भी विकास होता है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों और क्षमताओं को पहचानकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

डिप्टी कलेक्टर श्रीमती लता उर्वशा जी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के योगदान, परिश्रम और उपलब्धियों को याद करने तथा उन्हें सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाना एक लंबी और सतत प्रक्रिया है, जिसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और देवियों को पूजनीय स्थान दिया गया है।

श्रीमति रंजना चन्द्रवंशी अध्यक्ष कंवर समाज भिलाई उन्होंने कहा कि आज के समय में महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के प्रयासों से नहीं बल्कि पुरुषों के सहयोग और सकारात्मक सोच से ही संभव है। परिवार और समाज में समान अवसर और सम्मान का वातावरण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि बच्चों के पालन-पोषण और संस्कारों में लड़का और लड़की के बीच किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। यदि परिवार में समानता और सम्मान के मूल्य विकसित होंगे तो समाज में भी महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण स्वतः विकसित होगा।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ़ पुलिस कु यामिनी सिदार ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण समाज के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

श्रीमती वेदमती मंडावी जी ने कहा कि प्रत्येक दिवस ही महिलाओं का दिवस है। महिलाओं के बिना किसी भी परिवार की दिनचर्या सुचारु रूप से संचालित नहीं हो सकती। महिलाएं परिवार को भावनात्मक संबल प्रदान करती हैं और आज समाज के हर क्षेत्र में सशक्त भूमिका निभाती हैं।

➡️ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर जिले का नाम रोशन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम स्थल में महिला उद्यमियों द्वारा लगाये गये हुनर हाट में महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया साथ ही पोषण प्रदर्शनी के माध्यम से स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के महत्व की जानकारी भी दी गई। स्थानीय स्ट्रीट वेंडरों को भी अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय का अवसर प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आय में वृद्धि करने का अवसर मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। साथ ही महावीर व्यायामशाला की बालिकाओं द्वारा आत्मरक्षा का प्रभावी प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। पारंपरिक शास्त्रों के उपयोग के प्रदर्शन कर आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में
श्रीमति तामेश्वरी ठाकुर (जंगो लिंगो आदिवासी महिला समिति भिलाई नगर)
श्रीमति चंद्रिका रावत ( हलबा समाज)
श्रीमति ज्योति ध्रुव (गोंडवाना समृद्धि समिति रिसाली )
श्रीमति नीलिमा भगत (उरांव समाज),
श्रीमति साइंस नेताम (रामनगर गोंड समाज भिलाई)
श्रीमति नीरा कुंजाम (भू.पु. जंगो लिंगों महिला समिति अध्यक्ष सेक्टर 7 भिलाई)
श्रीमति कल्याणी ठाकुर (भू.पु.अध्यक्ष कंवर समाज भिलाई)
श्रीमति शकुंतला राज (गोंड समाज सेक्टर 2 भिलाई)
श्रीमति मालती ठाकुर (एम आई सी मेंबर नगर निगम भिलाई)
श्रीमति ईश्वरी नेताम (पार्षद नगर निगम भिलाई)
श्रीमति जमुना ठाकुर (पार्षद नगर निगम रिसाली )
श्रीमति रंजना चन्द्रवंशी (कंवर समाज भिलाई)
श्रीमति चंद्रकिरण सूर्यवंशी( भू. पु. अध्यक्ष गोंडवाना समृद्धि समिति रिसाली)
श्रीमति सुनीता माहला (तहसील महिला अध्यक्ष हलबा समाज) आदिवासी मंडल भिलाई महिला, युवा प्रभाग पदाधिकारीगण:- श्रीमति खिलेश्वरी ढालेंद्र, अनसुईया मरकाम कौशिलया चंद्रवंशी, मधु प्रभाकर, सविता भगत, कुमुद मंडावी,गीतांजलि जयसिंधु, कु. कर्णप्रिया ध्रुव, वर्षा नूरुटी, दिव्या ध्रुव, प्रीति, खुशबू। सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में मातृ शक्तियों की उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129