
बालाघाट पुलिस आमजन से अपील! सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें,

जिला प्रतिनिधि- अशोक माहुले, बालाघाट
बालाघाट पुलिस
प्रेस नोट
दिनांक- 30.01.2026
तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक ट्रक चलाकर दुर्घटना करने वाले चालक को 02 वर्ष का कारावास एवं कुल 2000 रूपये अर्थदंड से दंडित किया गया ।
दिनांक 13.01.2019 को मध्यप्रदेश विधानसभा की तत्कालीन उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे के बालाघाट नगर
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल की ड्यूटी नियत थी। कार्यक्रम के समापन पश्चात रात्रि लगभग 11.50 बजे,
जब वाहन काफिला बालाघाट से किरनापुर की ओर जा रहा था, तभी सालेटेका चौराहा के पास सामने से आ रहे
ट्रक क्रमांक CG-04-LX-7671 के चालक द्वारा तेज, लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक ढंग से वाहन चलाते हुए
पहले पायलट एवं वीआईपी वाहन को कट मारा गया तथा तत्पश्चात फॉलो वाहन क्रमांक MP-42-T-0842 को
जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में फॉलो वाहन में सवार उपनिरीक्षक श्री हर्षवर्धन सोलंकी एवं प्रधान आरक्षक 812 हामीद शेख को
गंभीर चोटें आई, जिनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं चालक सचिन सहारे, आरक्षक 706 अमित कौरव
एवं आरक्षक 1115 राहुल कोलारे गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उच्च उपचार हेतु नागपुर रैफर किया गया था
जहां इलाज के दौरान प्राइवेट चालक सचिन सहारे एवं आर 1115 राहुल कोलारे की मृत्यु हो गई।
उक्त घटना के संबंध में थाना हट्टा में अपराध क्रमांक 06/2019 धारा 279, 304 – A भा.दं.सं., धारा 184 मोटर
व्हीकल एक्ट एवं धारा 338 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। प्रकरण की विवेचना तात्कालीन थाना
प्रभारी हट्टा निरी कमल निगवाल एवं अभियोग पत्र निरी अनुराग प्रकाश द्वारा पेश किया गया। अभियोजन की ओर
से प्रकरण का संचालन श्रीमति रीता यादव सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा किया गया। प्रकरण
की सतत मॉनीटरिंग एवं उत्कृष्ट विवेचना के फलस्वरूप माननीय न्यायालय द्वारा निर्णय पारित करते हुए अभियुक्त
गोविंद मरकाम पिता मोहन मरकाम, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 10 बंदरझीरिया कोसमी, थाना ग्रामीण को
भारतीय दंड संहिता की धारा 304-A (चार काउंट) में दोषसिद्ध करते हुए प्रत्येक में 02 02 वर्ष का साधारण
कारावास एवं कुल 1000/- रुपये अर्थदंड, तथा धारा 184 मोटर व्हीकल एक्ट में न्यायालय उठने तक का
कारावास एवं 1000/- रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।
बालाघाट पुलिस ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में दिवंगत उपनिरीक्षक श्री हर्षवर्धन सोलंकी, प्रधान आरक्षक
श्री हामीद शेख, श्री सचिन सहारे एवं श्री राहुल कोलारे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती है। उनका
कर्तव्यनिष्ठ जीवन एवं सेवाभाव पुलिस बल के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
बालाघाट पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें,
क्योंकि लापरवाही न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि अनमोल जीवन भी छीन सकती है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










