
गोंदिया नगर परिषद चुनाव: कांग्रेस में नाराजगी, भाजपा को मिल सकती है बाजी!

जिला प्रतिनिधि-गोंदिया
गोंदिया (महाराष्ट्र):- गोंदिया नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस के नगराध्यक्ष उम्मीदवार सचिन शेंडे के खिलाफ पार्टी में नाराजगी का माहौल है। टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में असंतोष है, जिससे पार्टी की स्थिति कमजोर हो सकती है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगुट अभी भी प्रचार मैदान में नही निकला है। चर्चा यह भी है कि आज तक कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार द्वारा प्रचार आमंत्रण व सम्मान नही मिल रहा।
कांग्रेस ने पूर्व नगराध्यक्ष स्व.गोविंदभाऊ शेंडे के पुत्र सचिन शेंडे को नगराध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है, लेकिन पार्टी के कई कार्यकर्ता इससे नाराज हैं। उनका कहना है कि टिकट वितरण में पारदर्शिता नहीं है और कई योग्य उम्मीदवारों को नजरअंदाज किया गया जिससे नाराजी का माहौल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में व्याप्त है।
भाजपा ने पूर्व नगराध्यक्ष कशिश जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है, जो मजबूत स्थिति में हैं। भाजपा के पास मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं का समर्थन है, जिससे उन्हें चुनाव में फायदा हो सकता है। गोंदिया शहर में माहौल भाजपा का बताया जा रहा है। भाजपा का उम्मीदवार नगराध्यक्ष बनने के पूरे आसार बताये जा रहे हैं।
गोंदिया नगर परिषद चुनाव का परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किया जाएगा। देखना होगा कि कांग्रेस की नाराजगी और भाजपा की मजबूत स्थिति का चुनाव पर क्या असर पड़ता है ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें













