रुद्दी मामा मेला समिति द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन 31 दिसंबर मंगलवार को मंडई मेले का हुआ समापन

न्यूज रिपोर्टर- हशिना वाहने, लांजी बालाघाट

लांजी ग्राम पंचायत बिसोनी के वार्ड क्रमांक 20 बालाघाट रोड चिंचटोला में रुद्दी मामा की स्मृति में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन का हुआ समापन कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 दिसम्बर को मुख्य अतिथि विजय वारे, बेनीराम ढोक, हरिराम कलपूरे, दशाराम बांहे, सितमलाल कश्यप, राम किशोर नागेश्वर, राजकुमार नागेश्वर, सुरेंद्र श्रीवास, बबलू खानोरकर,पवन कश्यप, सुनील राउत की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। सर्वप्रथम रूद्दी मामा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन किया गया। अतिथियों के द्वारा खेल मैदान में कबड्डी खिलाडयिों से परिचय कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा टॉस कराकर प्रतियोगिता प्रारंभ कराई गई। सभी टीमों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 31 दिसंबर मंगलवार को फाइनल मुकाबले के उपरांत विजयी टीम को मुख्य अतिथियों के हस्ते पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 7100 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 4100 रूपए एवं तृतीय पुरस्कार 2100 रूपए पुरस्कृत किया गया । वहीं महिला वर्ग के लिए प्रथम पुरस्कार 3100 रूपए एवं द्वितीय पुरस्कार 1500 रूपए पुरस्कृत किया गया।
31 दिसंबर मंगलवार को भव्य मंडई मेले के आयोजन का हुआ समापन
31 दिसंबर मंगलवार को कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पश्चात रूद्दी मामा मेला समिति के द्वारा दिन रात की मंडई मेले के आयोजन का हुआ समापन तथा रात्रि 10 बजे से लोगों ने मनोरंजनार्थ छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम मोर धरती के अचरा 36 कलाकारों के साथ अपनी प्रस्तुति दीं । सभी जनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर मनोरंजन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129