
कोरोना जैसे HMPV वायरस का भारत में तीसरा केस, क्या फिर से दुनिया में फैलेगी एक नई महामारी; एक्सपर्ट से जानिए हर सवाल का जवाब

प्रतिनिधि- गेंदलाल कारे, बालाघाट द्वारा,
कोरोना महामारी के 5 साल बाद चीन में फिर से एक रेस्पिरेटरी डिजीज सामने आई है। इस नए वायरस का नाम ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) है। सोशल मीडिया पर खबरें वायरल हो रही हैं कि चीन में HMPV इस कदर कहर बरपा रहा है कि पेशेंट्स के लिए बेड कम पड़ रहे हैं। चीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस वायरस से निपटने के लिए कुछ प्रोटोकॉल लागू किए हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक आपातकाल की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
इस खबर के बाद पूरी दुनिया HMPV से डर रही है क्योंकि कोविड के दौरान भी शुरुआत में इसी तरह मामले सामने आए थे और धीरे-धीरे इस बीमारी ने महामारी का रूप ले लिया था। भारत में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) तीन केस सामने आ चुके हैं। एक केस अहमदाबाद में और बाकी दो कर्नाटक में मिले हैं। संक्रमितों में 8 महीने का बच्चा और 3 महीने की बच्ची है। यह वायरस 2 साल से कम उम्र के बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को ही सबसे ज्यादा प्रभावित करता है।
सवाल: HMPV वायरस क्या है?
जवाब: HMPV एक RNA वायरस है, जो आमतौर पर सर्दी जैसे लक्षण पैदा करता है। इससे खांसी या गले में घरघराहट हो सकती है। नाक बह सकती है या गले में खराश हो सकती है। इसका जोखिम ठंड के मौसम में ज्यादा होता है। HMPV वायरस का असर अधिकांश मामलों में हल्का होता है। हालांकि, छोटे बच्चों, 65 वर्ष से अधिक उम्र और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर इसके गंभीर प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।
डॉ. अंकित बंसल कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन एंड इन्फेक्शियस डिजीजश्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट, दिल्ली
सवाल: HMPV वायरस कैसे फैलता है?
जवाब: HMPV वायरस खांसने और छींकने से फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, वायरस से संक्रमित किसी वस्तु को छूने से भी यह फैल सकता है। इसके लक्षण संक्रमित होने के बाद 3 से 5 दिनों में दिखने लगते हैं।
*सवाल: HMPV डिजीज के लक्षण क्या हैं?
जवाब: इसका सबसे कॉमन लक्षण खांसी और बुखार है। शुरुआत में इसके लक्षण सामान्य वायरल जैसे ही दिखते हैं, लेकिन वायरस का असर अगर ज्यादा है तो निमोनिया और ब्रोंकाइटिस होने का खतरा भी हो सकता है। इसके क्या लक्षण हैं, ग्राफिक में देखिए:
ये लक्षण हो सकते हैं HMPV वायरस के संकेत
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें