
ग्राम चंदना में आम सभा का आयोजन, विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा! प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से कोई न रहे वंचित।

न्यूज प्रतिनिधि- तरुणा निर्मलकर, जिला धमतरी
धमतरी, छत्तीसगढ़, 24 जून 2026।
धमतरी जिले के ग्राम पंचायत चंदना में आज ग्राम विकास कार्यों को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर विभिन्न जनहित एवं विकास संबंधी मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में नाली निर्माण, सड़क निर्माण तथा आवास योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई।
ग्रामवासियों ने मांग की कि जिन पात्र हितग्राहियों को अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र योजना का लाभ प्रदान किया जाए, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से वंचित न रहे। 
सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने ग्राम विकास के विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति व्यक्त करते हुए पंचायत प्रशासन से विकास कार्यों में तेजी लाने की अपेक्षा जताई। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत के सरपंच श्री जीवन लाल यादव, उपसरपंच श्रीमती रोशनी साहू, पंचायत सचिव श्री सेवक राम साहू सहित पंचायत के पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। 
ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि ग्राम के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










