“कॉकरोच जनता पार्टी पर बढ़ता राजनीतिक माहौल, 2 करोड़ फॉलोवर्स को लेकर मंत्री से सवाल?”

प्रतिनिधि- ग्रामीण क्षमता न्यूज

मीडिया पर तेजी से चर्चा में आई “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 2 करोड़ से अधिक फॉलोवर्स होने के दावे के बाद मीडिया ने केंद्रीय मंत्री Manohar Lal Khattar से सवाल किया।
मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “यह कुछ शरारती युवा हैं, जो CJP को बढ़ावा दे रहे हैं।” मंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई युवाओं ने मंत्री के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “2 करोड़ युवाओं को शरारती कहना उचित नहीं है।”
इधर, सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर लगातार मीम्स, वीडियो और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। समर्थकों का दावा है कि पार्टी युवाओं की आवाज बनकर उभर रही है, जबकि विरोधी इसे केवल सोशल मीडिया ट्रेंड बता रहे हैं।
राजनीतिक गलियारों में भी इस विषय को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं की आवाज को हल्के में नहीं लेना चाहिए। वहीं भाजपा समर्थकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होना और वास्तविक राजनीति में जमीन होना दोनों अलग बातें हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129