सुशासन तिहार 2026 में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, महिलाओं और बच्चों के हित में योजनाओं की दी जानकारी।

जिला प्रतिनिधि- अदीप कुमार, सरायपाली

“सरायपाली नगर पालिका में गर्भ संस्कार एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न, जनता ने लंबित समस्याओं पर जताई नाराजगी”

सरायपाली/महासमुंद।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में चलाए जा रहे “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत दिनांक 15 मई 2026 को जिला महासमुंद के सरायपाली विधानसभा क्षेत्र स्थित नगर पालिका परिसर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भ संस्कार एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। महिला एवं बाल विकास विभाग सरायपाली की सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चंद्रिका कुमार ने मंच से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उनकी उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील भी की।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, समस्त परिषद सदस्य, नगर पालिका सीएमओ, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन बहनें एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
वहीं शिविर में पहुंचे कई नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि पिछले वर्ष से जनसमस्याओं पर अब तक कोई ठोस विचार या समाधान नहीं किया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129