
भीखपाली के युवा सरपंच रंजन जांगड़े का जन्मोत्सव सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया!

जिला प्रतिनिधि- अदीप कुमार, सरायपाली (महासमुंद) 07 जुलाई 2025
सरायपाली:- ग्राम पंचायत भीखपाली के युवा सरपंच श्री रंजन जांगड़े जी का जन्मोत्सव आज बड़े ही सादगीपूर्ण एवं शालीन वातावरण में उनके प्रियजनों और शुभचिंतकों की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में विशेष रूप से जनपद सदस्य श्री रूपलाल चौहान, सरपंच प्रतिनिधि श्री संतालु पटेल, क्षीरसागर, दिनेश मिश्रा, किरण, देवानंद यादव, डॉ. अदीप, बहादुर सोनवानी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने सरपंच श्री रंजन जांगड़े का पुष्पमाला एवं शुभकामनाओं के साथ अभिनंदन किया। 
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि युवा सरपंच रंजन जांगड़े ग्राम विकास एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहते हैं और उनकी कार्यशैली से ग्रामीणों में विशेष उत्साह एवं विश्वास देखने को मिलता है। कार्यक्रम का माहौल आत्मीयता एवं सौहार्द से परिपूर्ण रहा।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










