
राजधानी रायपुर निवास पर पूर्व कलेक्टर श्री के.एल.चौहान इनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

छत्तीसगढ़ स्टेट ब्यूरो चीफ- शोभा ठाकुर, रायपुर
दिनांक 03 मई 2026 को जिला बलौदा बाजार,सारंगढ़ व कांकेर (छत्तीसगढ़) के पूर्व कलेक्टर एंव आयुक्त व कमिश्नर रह चुके श्री के.एल. चौहान का जन्मदिन राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास पर बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं मित्रों ने उपस्थित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने श्री चौहान के प्रशासनिक कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।
सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। माहौल उत्साहपूर्ण और हर्षोल्लास से भरा रहा, जहां सभी ने मिलकर इस खास दिन को यादगार बनाया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित डॉ अदीप कुमार, डॉ देवानंद यादव, रूपलाल नन्द, देवराज बारीक, रंजन जांगड़े, बहादुर सोनवानी जी उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










