आम आदमी पार्टी ने फूंका दागी सांसदों का पुतला, भाजपा में शामिल हुए ७ राज्यसभा सांसदों के खिलाफ जताया विरोध

जिला प्रतिनिधि- महेंद्र गनवीर, बालाघाट

बालाघाट:- आम आदमी पार्टी ने २९ अप्रैल बुधवार को शहर मुख्यालय के कालीपुतली चौक में भाजपा में शामिल हुए अपने ७ राज्यसभा सांसदों का पुतला फूंका। आप कार्यकर्ताओं ने इन्हें दागी और दल-बदलू बताते हुए इनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। राज्यसभा सचिवालय ने २७ अप्रैल को आप पार्टी के सातों सांसदों के भाजपा में विलय को आधिकारिक मंजूरी दे दी। इन सांसदों ने ईडी व सीबीआई की जांच व गिरफ्तारी से डरकर भाजपा का दामन थाम लिया। जिन सांसदों का पुतला दहन किया गया है, इनमें राघव चड्डा, संदीप कुमार पाठक, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, अशोक कुमार मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंद्र गुप्ता शामिल है। इस दौरान आप पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव जायसवाल ने इसे राजनीतिक विश्वासघात बताते हुए कहा कि भाजपा ने ऑपरेशन लोटस के तहत इन सांसदों को खरीद लिया है। आप पार्टी ने इन पर विश्वास कर राज्यसभा सांसद के रूप में जनता की सेवा करने भेजा था। जो गिरफ्तारी के डर से भाजपा में शामिल हो गए जो पार्टी व जनता के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। कार्यक्रम मेंप्रदेश पदाधिकारियों में रजनीश नायडू स्टेट कॉर्डिनेटर मनोज पमनानी प्रदेश सयुक्त सचिव, शरद जैन प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धिजीवी विंग अंकित जेतवार सोशल मीडिया जोन इंचार्ज, शिव जायसवाल जिला अध्यक्ष,ग्रामीण जिला अध्यक्ष मस्तराम डहारे अनिल ब्रह्मे जिला सचिव,सादिक कुरेशी जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह कारे जिला उपाध्यक्ष, भीमसेन ठाकरे जिला उपाध्यक्ष, प्रदीप नागेश्वर जिला संयुक्त सचिव, रामचन्द्र सीहोर जिला अध्यक्ष व्यापारी विंग,श्रीमती ऊषा नगपुरे महिला विंग जिला अध्यक्ष, दिनेश बघेले जिला अध्यक्ष मजदूर विंग, संतोष अहिगारे जिल अध्यक्ष एस सी विंग , कमलेश रामटेके जिला अध्यक्ष शिक्षा विंग, ज्ञानेश राणा जिला सचिव शिक्षा विंग, ओमप्रकाश जायसवाल, जिला अध्यक्ष विंग डॉ भुनेश भारद्वाज जिला अध्यक्ष चिकित्सा विंग, दुर्गा प्रसाद कटरे जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विंग, नागेन्द्र पवार चिकित्सा विंगजिला उपाध्यक्ष,सीताराम डहारे भुनेश्वर दशहरे जिला उपाध्यक्ष शिक्षा विंग सहित,बड़ी संख्या में आक्रोशित आप प्रदेश पदाधिकारियों जिला पदाधिकारियों सहित विभिन्न विंगो के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129