
ग्राम खंडवा की सोननदी में बहा 28 वर्षीय युवक एसडीईआरएफ और एनडीआरएफ की टीम जूटी रेस्क्यू में

बालाघाट (न्यूज रिपोर्टर- दिलीप जामरे, लांजी)
लांजी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम खंडवा की सोननदी में बाढ़ आने के बाद अपना कछार देखने गया युवक नदी के पानी में ही डूब गया घटना गुरुवार 12 सितंबर 2024 की है जानकारी के अनुसार युवक शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है डुबे युवक का नाम माहरु पिता बिशनलाल दांदरे है जो सोन नदी में आई बाढ़ के बाद अपने खेत और कछार देखने नदी किनारे गया हुआ था और वहां लगे बिजली के पोल से इलेक्ट्रिक सप्लाई को जोड़ने के लिए गया हुआ था और इसकी सूचना देने के लिए बिजली विभाग को संपर्क करने मोबाइल लेने जाने नदी में कूदा और वह नदी पार नहीं कर पाया
और वह डूब गया घटना सुबह 10:00 के दरमियान की है जिसके बाद तत्काल पुलिस सूचना दी गई और होमगार्ड एसडीईआरएफ की टीम मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची वही दोपहर 12:00 बजे तक एनडीआरफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाशी अभियान में जुट गई।
“ग्रामीण क्षमता न्यूज” यूट्यूब चैनल को अवश्य देखें और सब्सक्राइब जरूर करें!
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










