
संजय गायकवाड़ के बिगड़े बोल! राहुल गांधी की जबान काटने पर रखा 11 लाख का इनाम! कांग्रेस के महासचिव अरुण गजभिए ने बोला 12 लाख दूंगा।

गोंदिया:- बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया। संजय गायकवाड़ ने कहा, ‘राहुल गांधी पिछड़ों, आदिवासियों का आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। उन्हें इसका इनाम मिलेगा, जो भी राहुल की जीभ काटेगा, उसे 11 लाख रुपए दिया जाएगा।
इस बात पर गोंदिया शहर कांग्रेस के महासचिव व कृषि उत्पन्न बाजार समिति के डायरेक्टर श्री अरुण भाऊ गजभिए ने इस वक्तव्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि गायकवाड़ में इतना दम है तो वो केवल हमारे नेता राहुल गांधी को केवल छू कर बता दे, मैं स्वयं संजय गायकवाड़ को 12 लाख रूपये दूंगा। 
आगे उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में NDA, भाजपा की चुनाव में बुरी हालत होने के कारण भाजपा व शिंदे शिवसेना के नेताओ का मानसिक संतुलन बिगड़ रहा है। इस बार महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हारने वाली है।
राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर थे। भारत में आरक्षण कब तक चलेगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा था, कांग्रेस तभी आरक्षण खत्म करने के बारे में सोचेगी, जब देश में सभी को समान अवसर मिलने लगेंगे। फिलहाल भारत में ऐसी स्थिति नहीं है। राहुल गांधी के इस बयान पर देशभर में उनका विरोध हुआ था। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










