
जन प्रतिनिधि समाज की रीढ़ है डॉ देवेन्द्र माहला! छात्र छात्रों के प्रतिभा से समाज में एक नई ऊर्जा एवं मार्ग मिलेगा।

जिला प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़
दल्ली राजहरा:- प्रतिभा एवं जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें 10वीं और 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इसके अलावा, सामाजिक कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
इस समारोह के मुख्य अतिथि तोरण साहू, नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा थे, जिन्होंने कहा कि डॉ देवेन्द्र माहला के नेतृत्व में 36गढ़ केन्द्रीय महासभा मजबूत हो रहा है।
विशेष अतिथि डॉ जे आर ठाकुर ने अपने कार्यकाल को याद करते हुए समाज के हित में सभी को एकजुट होने की सलाह दी।
मंच संचालन ईश्वर भुअर्य ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासभा के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र माहला, गिरवर ठाकुर महामंत्री, भुजबल गौर कोषाध्यक्ष, केन्द्रीय न्याय समिति अध्यक्ष कमल कोसमा, न्याय समिति सदस्य चतुर तराम, तातूराम भुअर्य, और धन साय रावते के अधीन सभी ब्लॉक अध्यक्ष और पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस समारोह में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य, और जिला पंचायत सदस्यों का भी सम्मान किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें