आम आदमी पार्टी लड़ेगी सभी सीटों पर चुनाव, मुंबई AAP अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन का एलान

गोंदिया (19/08/2024):- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज होते नजर आ रही है, देखा जा रहा है सभी दलों के नेता अपनी अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक रहे है। तिरोड़ा गोरेगांव विधानसभा क्षेत्र जिला गोंदिया से आम आदमी पार्टी के संघटन मंत्री श्री रमेश ठाकुर ने परिवर्तन की राजनीति का उद्देश्य लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य और जनता की मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को लेकर विधानसभा लड़ने का पक्का इरादा कर दिया है। प्रचार की गति तेज करते हुए उन्हें क्षेत्रीय युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है।

अनुभवी और शिक्षित व्यक्ति जब राजनीति में उतरता है तो उस क्षेत्र का विकास चौगुना हो जाता है। आप दिल्ली का उदाहरण देख चुके है, दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के स्कूलों का काया पलट कर दिया है, स्वास्थ्य संबंधित मोहल्ला क्लिनिक से जनता को भरपूर राहत मिली है। मुफ्त शिक्षा, मुफ्त इलाज और कई अन्य सुविधाओं को जनता के हितों में लागू करके एक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनता अब समझ रही है कि विकास के लिए एक ही विकल्प रह जाता है आम आदमी पार्टी।

आम आदमी पार्टी ने भी मुंबई की सभी 36 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 2019 के चुनावों में मुंबई में 2019 विधानसभा में महायुति को की 36 में से 19 सीटों पर शिवसेना ने जीत हासिल की थी। 2019 में कांग्रेस ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन पार्टी को सिर्फ 4 सीटों पर ही जीत मिली थी। एक सीट पर एनसीपी और एक सीट पर समाजवादी पार्टी जीती थी। बाकी की 11 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली थी। आम आदमी पार्टी (आप) के चुनाव मैदान में उतरने से महायुति या फिर महाविकास आघाडी (MVA) में किसका खेल बिगड़गा यह चुनाव नतीजों में स्पष्ट होगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129