
वारासिवनी खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र से मुझे हमेशा मिला है स्नेह और प्रेम,ये नाता कभी टूटेगा नहीं – गौरव पारधी

बालाघाट (न्यूज रिपोर्टर- आशीष नेवारे)
सिवनघाट,बिटोड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक पारधी
वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिवनघाट में नवयुवक गणेश उत्सव समिति के द्वारा दुय्यम शायरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया ,इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि गौरव सिंह पारधी विधायक कटंगी-खैरलांजी उपस्थित हुए इस दौरान साथ में ग्राम सरपंच उर्मिला युवराज बिसेन ,उप सरपंच सुंदरलाल जी रहागडाले, हुमेंद्र रहागडाले , संदीप पटले, मयूर चन्ने ,रवि पटले, दीपक बिसेन, खूमेद्र पटले ,सोनू नेवारे, रामकिशोर पटले, भागीरथ चौधरी, राहुल पटले, राकेश बघेले, कवि पटले, जितेंद्र बिसेन ,मनीष नेवारे, अतुल पटले ,गौरी शंकर बिसेन ,रूपेश बिसेन, चंद्र किशोर सोनवाने जितेंद्र बिसेन एवं समस्त आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे। 
ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी के साथ बिटोड़ी के ग्रामीणों ने किया विधायक पारधी का स्वागत
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जब कटंगी – खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक गौरव सिंह पारधी बिटोड़ी पहुंचे तो ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ो और आतिशबाजी के साथ विधायक पारधी का आत्मीयता के साथ स्वागत किया I
जय जगदंबा देवी चौक में गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में दुय्यम शायरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव सिंह पारधी जी उपस्थित हुए जिसमे गायिका श्रीमती भामिनी शेण्डे अमर शक्ति मंडल ग्रुप गरा टोला रामपायली एवं गायिका श्रीमती सुनीता खंडाते नवदुर्गा शायरी मंडल कामथी खमरिया के द्वारा गायकी की प्रस्तुति दी गई I इस अवसर पर गौरव सिंह पारधी विधायक कटंगी-खैरलांजी गुमान सिंह नगपुरे, पप्पू बसेने ,मुन्नालाल खजरे ,गुमानसिन्ह नगपुरे ,महेंद्र सुलाखे ,सोनू खजरे ,दयाचंद नगपुरे ,साधुराम तुमरामे,किशोर माहुरकर,कमलेश खजरे ,सुनील सहारे,अमूल नगपुरे ,नरेश टेकाम ,दिलीप नगपुरे ,रूपचंद नगपुरे ,नरेश सुलाखे
,सुनील सारंगपुरे,महेश कड़पेती , कंकर नगपुरे एवं समस्त आयोजन समिति के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
बाढ़ प्रभावित किसानो को मुआवजा मिले इसके लिए संबधित अधिकारियो को दिए है निर्देश
इस दौरान किसानो ने बाढ़ से फसल की नुकसानी होने की बात विधायक गौरव सिंह पारधी से की जिस पर विधायक पारधी ने कहा की सिवनघाट लावनी और आसपास के क्षेत्र में बाढ़ के पानी से जो फसल का नुकसान हुआ है मैं संबधित उच्चाधिकारियों से बात करके सभी को मुआवजा दिलवाएंगे मैंने संबधित अधिकारियो को सर्वे करने निर्देशित कर दिया हूं आप सभी को बाढ़ से जो भी नुकसान हुआ है भगवान आपको उसे उभरने का मौका दे I
वारासिवनी-खैरलांजी विधानसभा से मेरा रिश्ता अटूट,आपका प्यार मेरे लिए अमूल्य
इस दौरान विधायक गौरव सिंह पारधी जी ने अपने उद्बोधन में कहा वारासिवनी खैरलांनी विधानसभा की पवन धरा को शत-शत प्रणाम करता हूं नमन करता हूं जिसने मुझे हमेशा प्रेम दिया आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से मैं आज जनप्रतिनिधि हूं और आपका स्नेह,प्यार मेरे लिए अमूल्य है I आज दुय्यम शायरी कार्यक्रम में उपस्थित सभी माता बहनों बुजुर्ग एवं युवा साथियों को प्रणाम करता हूं और दिल से धन्यवाद करता हूं कि आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से आप सभी हर वर्ष मुझे यहां आने का मौका देते हैं और आप विश्वास बनाकर रखिए मैं यह नाता कभी टूटने नहीं दूंगा आप जब भी मुझे बुलाओगे मैं आपके बीच में आता रहूंगा I आप सभी की समिति को धन्यवाद दूंगा जो हर वर्ष आप कार्यक्रम आयोजित करते हैं और मुझे यहां पर आमंत्रित करते हैं सभी कृषक बंधुओ की अच्छी फसल के लिए मैं भगवान से मनोकामना करता हूं ।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें










