आपराधिक प्रवृत्ति की महिला के उत्पीड़न से परेशान सैकड़ों ग्रामीणों ने हट्टा थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

बालाघाट:- (न्यूज रिपोर्टर- मधुसूदन मारवाड़ी)

हट्टा- ज्ञात जानकारी अनुसार बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हट्टा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत परसवाड़ा के ग्राम परसवाड़ा के सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने ग्राम में निवासरत आपराधिक प्रवृत्ति की महिला और उसके परिवार द्वारा अवैध शराब, जुआं सट्टा का खेल, गांजा, ड्रग्स, इंजेक्शन आदि नशीले पदार्थों का धड़ल्ले से कारोबार करने, वैश्यावृत्ति तथा गाली गलौच, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर हथियार लहराने का कार्य करने तथा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर भी खुलेआम शराब बिक्री के कृत्य के विरुद्ध एकजुट होकर हट्टा थाना प्रभारी को अपनी परेशानियों के विषय में जानकारी देते हुए ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला अपने परिवार के साथ परसवाड़ा में जबरदस्ती शासकीय भूमि पर कब्जा कर रह रही है और जंगल के करीब होने के कारण जंगली जानवरों की तस्करी का कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त महिला अनुसूचित जाति समाज से आती है और अपने अनुसूचित जाति समाज के लिए बने SC कानून का दुरुपयोग कर ग्रामीणों को अनुसूचित जाति कानून में षड्यंत्रपूर्वक फंसाने का कार्य करती है। महिला द्वारा वैश्यावृत्ति का कार्य जोरों से किया जा रहा है जिसके कारण गांव का माहौल खराब हो चुका है और उसके परिवार की आपराधिक प्रवृत्ति के कारण गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटनाक्रम की सूचना ग्रामीणों द्वारा हट्टा थाना, वन विभाग और अनुविभागीय अधिकारी बालाघाट को भी दे दी गई है

साथ ही इस विषय पर तत्काल एवं सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। यदि 2 दिन के भीतर इस विषय पर सख्ती से कार्यवाही नहीं होती है तो ग्रामीणों द्वारा परसवाड़ा में हट्टा से बालाघाट मुख्य मार्ग पर चकाजम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार? विधानसभा चुनाव 2024

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129